भोपालमध्य प्रदेश

मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को गले लगाकर भारत जोड़ रहे

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आज कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के एक लड़की से मिलने की फोटो वायरल हो रही है। इसे ओवैसी के कार्यक्रम में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली लड़की बताया जा रहा है। जिसको लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर तंज किया है।

हिंदुस्तान को तोड़ने वालों के साथ कांग्रेस खड़ी है : मंत्री सारंग

मंत्री सारंग ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जो लोग भारत को तोड़ने की बात करते हैं, वो ही राहुल गांधी के साथ हैं। पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले को गले लगाने में कौन सा भारत जोड़ने की बात है। सारंग ने कहा कि राहुल गांधी को बताना पड़ेगा कि ऐसे लोगों को गले क्यों लगाया। राहुल गांधी का मंतव्य भारत को जोड़ने का नहीं बल्कि भारत को तोड़ने का है। हिंदुस्तान को तोड़ने वालों के साथ कांग्रेस खड़ी है।

महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा दिसंबर में मध्य प्रदेश पहुंचेगी। इसको अलगे साल होने वाले चुनाव का कांग्रेस का रोडमैप भी बताया जा रहा है। यात्रा में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। राहुल गांधी महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेंगे और आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से राजस्थान में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ें: भोपाल : मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा ऐलान, हमीदिया अस्पताल में खुलेगा IVF सेंटर; गरीब नि:संतान दंपत्तियों को मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button