रायसेन में स्वास्थ्य राज्य मंत्री का एक्शन : नरेंद्र शिवाजी पटेल ने पकड़े रेत से भरे डंपर, पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायसेन में स्वास्थ्य राज्य मंत्री का एक्शन : नरेंद्र शिवाजी पटेल ने पकड़े रेत से भरे डंपर, पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन में स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल देर रात एक्शन मोड़ में नजर आए। उन्होंने रेत से भरे ओवरलोडेड डंपरों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। इसके साथ ही पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल किसी काम से भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में नेशनल हाइवे पर ओवरलोडेड डंपर को देखा और उन्हें रोका। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दी है। मंत्री ने एक्स पर लिखा, “मेरी विधानसभा में सड़कों को खराब करने के लिए ज़िम्मेदार ओवरलोड डंपरों को पकड़कर प्रशासन के सुपुर्द किया। रेत ठेकेदार द्वारा जारी TP में ओवरलोडिंग का स्पष्ट उल्लेख है। परिवहनकर्ता के साथ-साथ रेत ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।” देखें वीडियो... ये भी पढ़ें- Indore News : बैंक में गिरवी रखी संपत्ति का सवा करोड़ में सौदा, 14 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts