अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

मैक्सिको में भीषण सड़क हादसा : सड़क से उतरकर खाई में गिरी बस, 27 लोगों की मौत; 17 गंभीर रूप से घायल

मैक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्साका में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मैक्सिको सिटी से योसोंडुआ जा रही एक बस खाई में जा गिरी। हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मैग्डेलेना पेनास्को शहर में हुआ, ओक्साका के गवर्नर ने भी ट्विटर पर इसकी पुष्टि की है।

मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल

ओक्साका सरकार के महासचिव जीसस रोमेरो लोपेज ने बताया कि, दुर्घटना सुबह करीब 6:30 बजे (स्थानीय समय) हुई। यात्रियों से भरी बस बुधवार को मेक्सिको सिटी से योसोंडुआ जा रही थी। इस दौरान मैग्डेलेना पेनास्को शहर में खाई में गिर गई। मृतकों में 13 महिलाएं और 13 पुरुष और एक साल का बच्चा शामिल है।

ओक्साका के गवर्नर ने बताया दुख

ओक्साका के गवर्नर सॉलोमन जारा ने दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया है और विभिन्न राज्य एजेंसियों को पीड़ितों की देखभाल के लिए घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, “मैंने सरकार, स्वास्थ्य, सार्वजनिक सुरक्षा, कल्याण, टेक्वियो और समावेशन, नागरिक सुरक्षा, साथ ही डीआईएफ के सचिवों को सटीक निर्देश दिए हैं ताकि वे मौके पर पहंचे और इस भयानक दुर्घटना से प्रभावित लोगों की मदद करें।”

पहाड़ी इलाके में है पेनास्को शहर

यह हादसा मैग्डालेना पेनास्को में हुआ, जो एक पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। यहां की सड़के काफी घुमावदार हैं और खड़ी घाटियां हैं। सोशल मीडिया पर प्रकाशित पुलिस की तस्वीरों में बस का ऊपरी आधा हिस्सा लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया है।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button