ताजा खबरराष्ट्रीय

नगालैंड में PM मोदी: बोले- नॉर्थ-ईस्ट को ATM मानती थी कांग्रेस, हमने 8 राज्यों को अष्टलक्ष्मी माना

शिलांग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी राज्य नागालैंड के दीमापुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, दिल्ली से लेकर दीमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी। कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था। सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था। हम पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को कांग्रेस की तरह एटीएम नहीं बल्कि ‘अष्ट लक्ष्मी’ मानते हैं।

हमने दिल और दिल्ली के बीच की दूरी खत्म की: PM मोदी

रैली में पीएम मोदी ने कहा कि पहले नॉर्थ ईस्ट में डिवाइड की पॉलिटिक्स चलती थी, हमने उसे डिवाइन गवर्नेंस मॉडल में बदला है। हमने दिल और दिल्ली के बीच की दूरी खत्म की है। पीएम ने कहा कि नगालैंड के लिए हमारा मंत्र रहा है- पीस, प्रोग्रेस एंड प्रोस्पेरिटी। मोदी ने कहा कि अपने लोगों पर अविश्वास करके देश नहीं चलता… देश चलता है अपने लोगों का सम्मान करके, उनकी समस्याओं का समाधान करके। नागालैंड को पहली महिला राज्यसभा सांसद देने का अवसर भी एनडीए को मिला है। पहले जहां नॉर्थ-ईस्ट में बांटने की राजनीति चलती थी उसको हमने बदला है।

नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग

18 जनवरी 2023 को भारतीय निर्वाचन आयोग ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। तीनों राज्यों में पिछली बार की तरह दो चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों में 2 मार्च को नतीजे आएंगे। तीनों राज्यों में 60 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 31 का आंकड़ा चाहिए।

नागालैंड में NDPP और भाजपा गठबंधन की सरकार

नागालैंड में NDPP और भाजपा गठबंधन की सरकार है। 2018 से पहले यहां नगा पीपुल्स फ्रंट सत्ता (NPF) में था, लेकिन चुनाव से पहले NPF दो गुटों में बंट गई। बागी नेताओं के साथ राज्य के मुख्यमंत्री रहे नेफ्यू रियो ने नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) बनाई थी। चुनाव में NDPP को 18 तो भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिली और नेफ्यू रियो राज्य के मुख्यमंत्री बने। जिसके बाद NPF के तमाम विधायक गठबंधन में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें- Nagaland Assembly Election 2023 : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वचन पत्र किया जारी, जानें क्या है खास

संबंधित खबरें...

Back to top button