मध्य प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM शिवराज की सौगात, 25 जनवरी को मिलेंगे स्मार्टफोन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। 25 जनवरी को सीहोर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएम स्मार्टफोन वितरित करेंगे। बता दें कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ियों को तकनीकी रूप से मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

हर कार्यकर्ता को मिलेगा स्मार्टफोन

स्मार्टफोन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपना कई काम कर सकेंगी। बता दें कि अब लेखा-जोखा और आंगनबाड़ी से जुड़ा रिकॉर्ड स्मार्टफोन पर दर्ज किया जाएगा। वहीं पोषण आहार अभियान के तहत प्रदेश सरकार 52 जिले की हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एक स्मार्टफोन देगी।

सीहोर की कार्यकर्ताओं को सौगात

सीएम शिवराज पोषण अभियान में सीहोर जिले की 1415 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 50 पर्यवेक्षकों को स्मार्ट फोन वितरित करेंगे। अब तक 16 जिलों की 27 हजार 817 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन और 972 पर्यवेक्षकों को टेबलेट वितरित किए जा चुके हैं। वहीं 36 जिलों की 69 हजार 316 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 2429 पर्यवेक्षकों को स्मार्टफोन क्रय कर जिला स्तरों से वितरित किए जा रहे हैं।

स्मार्टफोन का उद्देश्य!

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देने का मुख्य उद्देश्य बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति, ऊंचाई, वजन और वास्तविक समय की निगरानी की गणना करना है। महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के बीच स्मार्टफोन वितरित करने के लिए बजट की घोषणा की थी।

18 फरवरी तक भेजे जाएंगे मोबाइल

जानकारी के मुताबिक, बच्चों के एंटी पोषण अभियान संबंधी जानकारी के साथ बच्चों के वजन और एमपीआर की जानकारी भी मोबाइल पर ही दर्ज की जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मोबाइल के माध्यम से आंगनबाड़ी तकनीकी रूप से सशक्त होगी और उनका काम भी आसान हो जाएगा। प्रदेश की 76 हजार 263 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 18 फरवरी तक सरकारी मोबाइल भेजे जाएंगे।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button