राष्ट्रीय

पंजाब के CM भगवंत मान के आवास के बाहर प्रदर्शन, मजदूर संगठन के सदस्यों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर मजदूर संगठन ने प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संगरूर में सीएम भगवंत मान के आवास की ओर कूच कर रहे मजदूर यूनियन के सदस्यों पर पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए। उनको संगरूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मजदूर संगठनों रोका

जानकारी के मुताबिक, पंजाब भर से अलग-अलग मजदूर संगठनों के सदस्य बुधवार सुबह संगरूर में बायपास पर जमा हुए। यहां से उन्होंने भारतीय खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले सीएम भगवंत मान के आवास की ओर कूच किया। संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सीएम आवास की तरफ जाने वाले रास्ते पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

नारेबाजी करते हुए सीएम आवास की ओर आगे बढ़ रहे मजदूर संगठनों को पुलिस ने एक किमी पहले बेरिकेडिंग करके रोक दिया। मजदूरों ने बेरिकेडिंग कूदकर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पंजाब पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई किसान और मजदूर घायल हो गए। उधर, लाठीचार्ज के बाद मजदूर संगठनों के सदस्य उस कॉलोनी के गेट के आगे धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों ने लगाए वादों से मुकरने के आरोप

जानकारी के अनुसार, संगरूर में प्रदर्शन कर रहे मजदूर संगठनों की दो प्रमुख मांगें हैं, जिसमें रहने व मकान बनाने के लिए प्लॉट देने और रोजगार की मांग शामिल है। मजदूर संगठनों का आरोप है कि उन्हें मनरेगा और खेतों में काम करने पर रोज दिहाड़ी नहीं मिलती है।

मजदूर संगठनों को कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर वह पंजाब की AAP सरकार से कई बार बैठकें कर चुके हैं। रह बार सरकार जानबूझकर उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। साथ ही उनका कहना है कि पंजाब सरकार पंचायतों को मनरेगा का फंड भी नहीं दे रही। ऐसे में उनके लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। पंजाब सरकार दिहाड़ी बढ़ाने, प्लॉट देने और कर्ज माफ करने का वादा करके अब मुकर रही है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button