भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में होगा भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन, 16 अप्रैल को भोजपुरी गायक देंगे प्रस्तुति, लगेंगे लिट्टी चोखा और पुआ के स्टॉल

भोपाल। राजधानी में आगामी 16 अप्रैल को एमवीएम कॉलेज मैदान में भोजपुरी महोत्सव -2023 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में भोजपुरी के सुपरहिट गायक गोलू राजा (बिहार) और सुपरहिट गायिका अनुपमा यादव (यूपी) अपने प्रसिद्ध भोजपुरी गानों की प्रस्तुति देंगे। उक्त जानकारी प्रेस वार्ता में भोजपुरी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा दी गई।

व्यंजन के साथ लगेंगे सामग्रियों के स्टॉल

इस भोजपुरी महोत्सव में पूर्वांचल का प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी चोखा तथा पुआ का भी स्टॉल लगाया जाएगा। इसके साथ ही भोजपुरी संस्कृति में शादी विवाह में प्रयुक्त होने वाले सामग्रियों की भी स्टॉल लगेंगे। भोजपुरी समाज के लोग जहां भी गए हैं, अपनी मेहनत से उस जगह को विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। आज भोजपुरी केवल भारत ही नहीं वरन मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, त्रिनिदाद, सूरीनाम आदि देशों में भी बड़े स्तर पर बोले जाने वाली भाषा बन चुकी हैं।

शाम 6 बजे से आरंभ होगा महोत्सव

भोजपुरी महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने भोपाल आ रहे दोनों गायकों ने भोजपुरी गायन के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। साथ ही उनके गायन में जरा भी अश्लीलता नहीं है। भोजपुरी महोत्सव शाम 6 बजे से आरंभ होगा। भाजपा के जिला महामंत्री व एमआईसी सदस्य रवीन्द्र यति, अंजनी सिंह, डीएस शुक्ला, संजय पांडेय, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संतोष परिहार, पुरुषोत्तम सिंह, लक्ष्मण गिरी, गंगासागर यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज ने की घोषणा : MP में शिक्षकों को पहले साल 70% और दूसरे साल 100% दी जाएगी सैलरी, PM मोदी बोले- भीतर के विद्यार्थियों को मरने न दें

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button