PlayBreaking News

मणिपुर में बाढ़ से आई तबाही, कई इलाके जलमग्न, सैकड़ों लोग प्रभावित, 3 की मौत

Follow on Google News
मणिपुर में बाढ़ से आई तबाही, कई इलाके जलमग्न, सैकड़ों लोग प्रभावित, 3 की मौत
इंफाल चक्रवात रेमल की वजह से पूर्वोत्तर के कई राज्य प्रभावित हुए हैं। मणिपुर की इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है, जिससे कई लोग प्रभावित हुए हैं। जिससे उन्होंने सामुदायिक भवनों में शरण ली है। अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है। कई इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति के साथ-साथ संचार और अन्य सेवाएं भी बाधित हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सेनापति जिले के थोंगलांग रोड पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, तीन अन्य घायल हो गए। वहीं, 83 वर्षीय एक महिला उफनती सेनापति नदी में डूब गई। इंफाल में बुधवार को 75 वर्षीय एक व्यक्ति बारिश के दौरान बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

इंफाल के कई इलाकों में बाढ़ ने मचाई तबाही

नम्बुल नदी के उफान पर होने के कारण इंफाल पश्चिम जिले के 86 इलाकों में बाढ़ आने की सूचना है, जिनमें खुमान लम्पक, नगरम, सागोलबंद, उरीपोक, केसामथोंग और पाओना इलाके शामिल हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण इंफाल पूर्वी जिले के केरांग, खाबम और लैरीयेंगबाम लेईकाई क्षेत्रों के पास इंफाल नदी का तट टूट गया है। पानी कई क्षेत्रों में घुस गया, जिससे सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं। इंफाल पूर्वी जिले के हेंगांग और खुरई विधानसभा क्षेत्रों के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि, कई इलाकों में भारी बारिश के चलते नदी के तटबंध टूटने से लोग और पशु प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार के अधिकारी, सुरक्षा और NDRF कर्मी और स्थानीय स्वयंसेवकों सहित सभी संबंधित अधिकारी प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। फंसे हुए लोगों को नावों से सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। ये भी पढ़ें- शशि थरूर का PA दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, सोने की तस्करी का आरोप
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts