
हेमंत नागले, इंदौर। इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सराफा कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात परिजनों ने कारोबारी को फांसी के फंदे पर लटका देखा। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर 10 पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने कर्ज में होने की बात कही है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है। सुसाइड नोट में उसने एक करोड़ के लेन-देन की बात भी लिखी है। पुलिस द्वारा सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है और उसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम विजय गिद्वानी बताया गया। बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से 10 पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
1 करोड़ के कर्ज की बात आई सामने
परिवार की मानें तो विजय कि सराफा में कई वर्षों पुरानी दुकान थी। जहां पर एक कोलकाता के कारीगर द्वारा 50 लाख का सोना चांदी लेकर वह फरार हो गया था। जिसके बाद विजय लगातार कर्जे में था, व्यापार-व्यवसाय के दबाव के बाद विजय अधिक कर्ज में चला गया था। सराफा व्यापारी सहित अन्य लोगों का उस पर एक करोड़ रुपए का कर्ज हो गया था। कर्ज से परेशान होकर विजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है।
#इंदौर : सराफा कारोबारी ने की आत्महत्या, एक करोड़ के कर्ज की बात आई सामने। कोलकाता के एक कारीगर ने 50 करोड़ का लगा दिया था चूना। #विजय_नगर_थाना क्षेत्र का मामला।@MPPoliceDeptt @comindore @CP_INDORE#Indore #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/8JCctVWmUw
— Peoples Samachar (@psamachar1) June 1, 2023