ममता बनर्जी का आरोप :वोटर लिस्ट में घुसपैठियों का नाम तो मोदी कैसे जीते? उन्हें इस्तीफा देना चाहिए

ममता ने आज दक्षिण दिनाजपुर की रैली में भी कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में अधिकारियों के ट्रांसफर इस हिसाब से किए गए हैं कि दूसरे राज्यों के लोग आसानी से बंगाल में प्रवेश कर सके।
Follow on Google News
वोटर लिस्ट में घुसपैठियों का नाम तो मोदी कैसे जीते? उन्हें इस्तीफा देना चाहिए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए वोटिंग 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगी। चुनाव से पहले राज्य में सियासी माहौल गरमा रहा है। जहां बुधवार को मालदा में 7 चुनाव ऑब्जर्वर को बंधक बनाए रखने की खबर सामने आई थी। इससे पहले बंगाल में वोटर लिस्ट में नाम हटाने को लेकर TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

    मोदी घुसपैठियों के वोट से जीते- ममता

    ममता ने मोदी को लेकर कहा कि अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम थे तो ऐसे में मोदी जी कैसे जीत सकते हैं। यानी मोदी जी की जीत के पीछे घुसपैठियों के वोट शामिल थे। आगे ममता का कहना है कि मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसे में एक बार सीएम ममता ने भाजपा को घेरते हुए बड़ा मुद्दा बनाया है।

    यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में नया मोड़ : AIMIM ने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मुकाबला हुआ और दिलचस्प

    बाहरी लोग बंगाल आ रहे- CM

    ममता ने आज दक्षिण दिनाजपुर की रैली में कहा कि बंगाल चुनाव में अधिकारियों के ट्रांसफर इस हिसाब से किए गए हैं कि दूसरे राज्यों के लोग आसानी से बंगाल में प्रवेश कर सके। वहीं इसके अलावा उन्होंने मालदा में हुई घटना पर भी अपनी बातें रखी है। ममता ने कहा कि यह घटना AIMIM और ISF के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा को भी घेरा है, उन्होंने भाजपा पर उकसाने का आरोप लगाया है।

    Breaking News

    तमिलनाडु में भाजपा ने जारी की पहली सूची

    तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी के बीच बीजेपी ने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी (SC) सीट से मैदान में उतारा है। हालांकि, इस सूची में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम नहीं होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। ऐसे में वोटर्स के रूझानों में इस चुनाव का असर देखने को मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा पर भड़के AAP नेता : कहा- आपने समोसे के मुद्दे उठाए, मोदी के खिलाफ आवाज नहीं निकालते

    चुनावी माहौल में अन्य खबरें-

    मोदी पुडुचेरी में रोड शो करेंगे

    • इसी बीच, PM मोदी आज दोपहर 3 बजे चेन्नई पहुंचेंगे और वहां से पुडुचेरी के लिए रवाना होंगे। पुडुचेरी में वे अजंता सिग्नल से अन्ना स्क्वॉयर तक करीब 2 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे, जिसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरे को दक्षिण भारत में भाजपा के चुनावी अभियान के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
    • वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा केरल दौरे पर हैं, जहां वे प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी  में दर्शन करेंगे और इसके बाद एक रोड शो में शामिल भी होंगे।
    • पश्चिम बंगाल में मतगणना के बाद संभावित तनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनाती की जाएगी।
    • चुनावी माहौल में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। DMK नेता कनिमोझी करुणानिधि ने कहा कि AIADMK और भाजपा के बीच गठबंधन में AIADMK प्रमुख एडप्पडी के पलानीस्वामी का हाल नीतीश कुमार जैसा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि AIADMK राज्य में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाए।
    • उधर, असम के बारपेटा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार देश की संस्कृति, परंपरा और विरासत को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने डबल इंजन सरकार की अवधारणा को दोहराते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में असम के विकास के लिए बिना भेदभाव के काम किया गया है और योजनाओं का लाभ गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं तक पहुंचाया गया है।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts