Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : महोबा में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, वाहनों में लगी भीषण आग; जिंदा जल गए दोनों ड्राइवर

Follow on Google News
VIDEO : महोबा में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, वाहनों में लगी भीषण आग; जिंदा जल गए दोनों ड्राइवर
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खन्ना क्षेत्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों चालको की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने गुरुवार को बताया कि कानपुर-सागर नेशनल हाईवे में खन्ना टोल प्लाजा के पास यह हादसा रात में करीब दो बजे उस समय हुआ जब कबरई मंडी से ग्रिट लोधी करके एक ट्रक कानपुर जा रहा था कि तभी सामने से महोबा की ओर अत्यंत तीव्र रफ्तार में आ रहा दूसरा ट्रक उससे सामने से टकरा गया। https://twitter.com/psamachar1/status/1773300315745312874?s=20 भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। आग की लपटों में घिरी दोनों गाड़ियों में उनके चालक बुरी तरह फंसे होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और झुलस कर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए।

जिंदा जले ट्रक चालक

घटना की सूचना मिलते ही महोबा से फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेज राहत कार्य शुरू कराए गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक जलकर राख हो गए थे। ट्रक चालकों के अधजले कंकाल निकाल कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम को भेजा है।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मौत का शिकार बने ट्रक चालक बिपिन मौर्य (35) उन्नाव जिले में सोहरा मऊ अंतर्गत गांव भेंसोरा का निवासी है, जबकि दूसरा राजकुमार पाल कानपुर का रहने वाला था। पुलिस ने सूचना भेजकर दोनों ट्रकों के मालिकों को बुलाया है और घटना की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- ‘न्यायपालिका पर ‘खास समूह’ बना रहा दबाव…’ हरीश साल्वे समेत 600 से ज्यादा वकीलों ने CJI को लिखी चिट्ठी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts