CG NEWS:1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रेम कुमार,रायपुर। रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका को कोलकाता पुलिस ने कटनी के कारोबारी एवं पूर्व विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों से करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 18 जुलाई की रात कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोलकाता ले जाकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
CG NEWS: रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच के लिए 8 सदस्यीय SIT गठित
1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में गिरफ्तारी
कोलकाता पुलिस ने रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका को कथित 1000 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गोयनका ने फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षरों के जरिए संजय पाठक परिवार की कई कंपनियों पर अवैध नियंत्रण स्थापित किया।
फर्जी हस्ताक्षर से कंपनियों पर कब्जे का आरोप
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने फर्जी हस्ताक्षरों और दस्तावेजों का उपयोग कर कंपनियों के संचालन और वित्तीय अधिकारों पर कब्जा किया। मामले में धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
CG NEWS: चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के शक में युवक को लात मारकर गिराया, आरोपी यात्री गिरफ्तार
कंपनी में अहम जिम्मेदारी निभा चुका था आरोपी
महेंद्र गोयनका पहले संजय पाठक परिवार की कंपनी यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधकीय जिम्मेदारी संभाल चुका था। आरोप है कि उसने कंपनी के कारोबार और माल के लेन-देन में कथित अनियमितताएं कीं।
मध्य प्रदेश में भी दर्ज हैं मामले
जानकारी के अनुसार, महेंद्र गोयनका और उससे जुड़े निदेशकों के खिलाफ मध्य प्रदेश के कटनी में भी धोखाधड़ी और जालसाजी के अलग-अलग मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सहयोगियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं सर्वोच्च न्यायालय से खारिज हो चुकी हैं।
CG NEWS: पहली बारिश में धंसी 33 करोड़ों की सड़क, बिलासपुर में निर्माण गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल
जांच में कई बड़े खुलासों की उम्मीद
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां आरोपी से जुड़े वित्तीय लेन-देन, कंपनियों के संचालन और अन्य कारोबारी नेटवर्क की जांच कर रही हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।












