महाराष्ट्र के पुणे में दर्दनाक हादसा : उजनी डैम में नाव पलटने से दो बच्चों समेत 6 लोग डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र के पुणे में दर्दनाक हादसा : उजनी डैम में नाव पलटने से दो बच्चों समेत 6 लोग डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। उजनी डैम में नाव पलटने से दो बच्चों समेत छह लोग डूब गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम की है। इंदापुर के तहसीलदार श्रीकांत पाटिल ने बताया कि डूबने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नाव सेवा कलाशी और भूगांव गांव के बीच संचालित होती है।

तेज हवाओं और बारिश के बाद हुआ हादसा

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम सात लोगों को ले जा रही नाव तेज हवाओं और बारिश के बाद पलट गई। उन्होंने बताया कि नाव पर सहायक पुलिस निरीक्षक श्रेणी का एक अधिकारी भी सवार था जो नाव पलटने पर तैरकर सुरक्षित निकल आया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और स्थानीय प्रशासन की मदद से तलाश अभियान जारी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts