PlayBreaking News

महाराष्ट्र के मालेगांव में फायरिंग, पूर्व मेयर AIMIM नेता अब्दुल मलिक पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोली

Follow on Google News
महाराष्ट्र के मालेगांव में फायरिंग, पूर्व मेयर AIMIM नेता अब्दुल मलिक पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोली
मुंबईमहाराष्ट्र के नासिक जिले में फायरिंग की घटना सामने आई है। पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने मालेगांव के पूर्व मेयर AIMIM नेता अब्दुल मलिक पर गोलियां चलाईं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि घटना में मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें मालेगांव के सरकारी अस्पताल से नासिक रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

मलिक को तीन गोलियां लगीं

मालेगांव शहर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार देर रात 01 बजकर 20 मिनट पर उस समय हुई जब मलिक मुंबई-आगरा हाईवे के किनारे एक रेस्तरां के बाहर अपने दोस्तों के साथ चाय पी रहे थे। तभी बदमाश आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मलिक को तीन गोलियां लगीं, जिसमें उनकी छाती के बाईं ओर, बाईं जांघ और दाहिने हाथ पर चोटें आई है।

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों अज्ञात लोगों के खिलाफ 307 (हत्या का प्रयास) सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts