PlayBreaking News

महाराष्ट्र बजट : महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए, 5 सदस्यीय परिवार को तीन मुफ्त सिलेंडर

Follow on Google News
महाराष्ट्र बजट : महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए, 5 सदस्यीय परिवार को तीन मुफ्त सिलेंडर
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार (28 जून) को विधानमंडल में राज्य का 2024-25 का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की महिलाओं के लिए आर्थिक मदद की घोषणा के साथ ही मुफ्त सिलेंडर से जुड़ी घोषणा भी की। महाराष्‍ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मुख्‍यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना (Mukhyanantri Majhi Ladki Bahin) का ऐलान किया है। बता दें कि इस तरह की योजना बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में भी लागू है जिसमें महिलाओं को वित्तीय मदद दी जाती है।

हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए

वित्त विभाग संभालने वाले पवार ने विधानसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' योजना अक्टूबर में होने वाले राज्य चुनावों से चार महीने पहले जुलाई से लागू की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने की घोषणा की। यह भत्ता 21 से 60 वर्ष की उम्र की महिलाओं को मिलेगा। इस योजना के लिए सालाना बजटीय आवंटन 46,000 करोड़ रुपए किया जाएगा।

5 सदस्यीय परिवार को मिलेंगे तीन मुफ्त सिलेंडर

वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा कि एक अन्य कल्याणकारी योजना की घोषणा करते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना' के तहत पांच सदस्यों के पात्र परिवार को हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में 44 लाख किसानों का बिजली बिल का बकाया माफ किया जाएगा।

किसानों के लिए भी ऐलान

महाराष्ट्र सरकार ने अपने बजट में कपास और सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों को बोनस देने की घोषणा की है। वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा कि, हम राज्य में कपास और सोयाबीन की फसल के लिए किसानों को बोनस के रूप में प्रति हेक्टेयर 5000 रुपए देंगे। पवार ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर 5 रुपए बोनस दिया जाएगा। अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में 44 लाख किसानों को बिजली बिल का बकाया माफ किया जाएगा। पवार ने कहा कि फसल क्षति के लिए मुआवजे के रूप में देय अधिकतम राशि पहले 25 हजार रुपए थी और अब इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपए किया जा रहा है। ये भी पढ़ें- हेमंत सोरेन 5 महीने बाद रांची जेल से रिहा, जमीन घोटाला मामले में झारखंड HC से मिली जमानत ये भी पढ़ें- दिल्ली IGI एयरपोर्ट हादसा अपडेट : सभी फ्लाइट्स कैंसिल, मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts