PlayBreaking News

महाकुंभ में बन रहा सीएम योगी का महाराजा टेंट, नाथ संप्रदाय के संतों का रहेगा डेरा, जानिए इसकी खासियत

Follow on Google News
महाकुंभ में बन रहा सीएम योगी का महाराजा टेंट, नाथ संप्रदाय के संतों का रहेगा डेरा, जानिए इसकी खासियत
प्रयागराज। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरो शोरों से की जा रही हैं। एक तरफ जहां श्रद्धालुओं, साधु संतो के लिए अस्थाई टेंट की व्यवस्था की गई तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महाराजा टेंट सुर्खियों में आ गया है। महाराजा टेंट को सबसे आखिरी में तैयार किया जा रहा है। यह टेंट 8 बीघा में तैयार हो रहा है, जो कि नाथ संप्रदाय का सबसे विशाल टेंट होगा।

महाराजा टेंट में रहेंगे नाथ संप्रदाय के संत

महाकुंभ में 8 बीघे में फैला नाथ संप्रदाय का टेंट सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। क्योंकि इस टेंट को चार बड़े-बड़े जर्मन हैंगर बन रहे हैं। महाराजा टेंट में 56- 57 टेंट होंगे। जिसमें देशभर से आने वाले नाथ संप्रदाय के संत रहेंगे। 2019 के कुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूरी कैबिनेट ने यहां भोजन किया था। वहीं, इस बार भी यह 21 जनवरी को यह प्रस्तावित किया गया है। ऐसे में नाथ संप्रदाय का यहां विशाल टेंट बन रहा है इसलिए मंत्रियों के भोजन की व्यवस्था यहीं पर रहेगी।

अभी तक तैयार नही हुआ महाराजा टेंट

महाकुंभ मेले की शुरूआत होने में अब ज्यादा समय नही बचा है। लेकिन अभी तक महाराजा टेंट तैयार नहीं हुआ। अभी सिर्फ लोहे के पाइप का ढांचा ही बन पाया है। यानी मुख्यमंत्री का अपना निवास जो इस महाकुंभ में तैयार हो रहा है उसका काम सबसे पीछे चल रहा है। नाथ सांप्रदायिक के महासचिव मैतेई महाराज और इलाके के कॉरपोरेटर दोनों इस टेंट का काम देख रहे हैं।  दावा किया जा रहा है कि जल्द एक सप्ताह के अंदर इस टेंट को तैयार कर लिया जाएगा। इस टेंट में सुरक्षा के सभी इंतजाम होंगे। साथ ही रुकने की उत्तम व्यवस्था भी होगी।    
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts