जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर : पूर्व बिशप की पत्नी को भी EOW ने बनाया आरोपी, बीमारी के चलते नहीं हुई गिरफ्तारी

जबलपुर के पूर्व बिशप पीसी सिंह के मामले में लगातार खुलासे हो रहे हैं। ईओडब्ल्यू ने पीसी सिंह और उसके बेटे पीयूष पाल के बाद अब पत्नी नोरा सिंह को भी आरोपी बनाया है। पीसी सिंह की पत्नी नोरा सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। फिलहाल नोरा बीमार है, इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। बता दें कि पीसी सिंह और उसका बेटा पीयूष पाल अभी जेल में हैं।

EOW ने जांच के बाद पत्नी को बनाया आरोपी

जानकारी के मुताबिक, पीसी सिंह ने अपनी पत्नी नोरा सिंह को कई संस्थाओं में डायरेक्टर भी नियुक्त किया था, जिसमें उसने बड़े पैमाने पर घोटाले भी किए। नोरा सिंह ने पद पर रहते हुए पति पीसी सिंह के साथ शैक्षणिक संस्थाओं से मनमानी रकम ली। इतना ही नहीं उसने कई पदों पर रहते हुए मनमाना वेतन भी वसूला।

ईओडब्ल्यू की जांच में नोरा सिंह को फर्जीवाड़े और अनियमितताओं में शामिल पाया गया है, इसलिए षड्यंत्र में शामिल होने का उन्हें आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि नोरा बीमार हैं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। ईओडब्ल्यू से जुड़े अधिकारियों का दावा है कि चालान पेश करने के साथ ही नोरा को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पीसी सिंह की पत्नी ने किया 70 लाख का घोटाला

ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया था कि नोरा सिंह ने मिशनरी स्कूलों को लगभग 72 लाख का चूना लगाया था। वह विकास आशा केंद्र और शिशु संगोपन ग्रह की पूर्व कालिक वेतन भोगी डायरेक्टर रही हैं। इसके अलावा नोरा को क्राइस्टचर्च सीनियर स्कूल फॉर बॉयज एंड गर्ल्स, आईसीएसी विंग, क्राइस्टचर्च गर्ल्स स्कूल हॉस्टल, स्कूल विथ नो इन्फ्रास्ट्रक्चर में बतौर मैनेजर बनाया गया था। इसके साथ ही नोरा कटनी में चलने वाले वाडस्ले स्कूल, दमोह स्थित मिशन स्कूल और बर्जेस गर्ल्स हॉस्टल बिलासपुर की भी मैनेजर थी।

ये भी पढ़ें: पीसी सिंह के तार राजधानी से जुड़े : भोपाल डायोसिस के बिशप मनोज चरण EOW ऑफिस में पेश, गिफ्ट में मिली कार जब्त

पीसी सिंह के ठिकानों से जब्त संपत्ति

गौरतलब है कि 8 सितंबर को EOW की टीम ने पूर्व बिशप पीसी सिंह के घर पर छापा मारा था। ट्रस्ट संस्थाओं की लीज रिन्युअल में धोखाधड़ी, 7 करोड़ से अधिक का टैक्स ना चुकाने के मामले सामने आए। स्कूल से आए बच्चों की फीस के ढाई करोड़ से ज्यादा रुपए धार्मिक संस्था और खुद पर खर्च कर दिए। छापे में 17 संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, 48 बैंक खाते, 1 करोड़ 65 लाख से अधिक नकद, 18 हजार 352 यूएस डॉलर, 118 पाउंड समेत 8 चार पहिया वाहन बरामद हुए।

ये भी पढ़ें: जबलपुर : पूर्व बिशप पीसी सिंह का बेटा पीयूष पाल गिरफ्तार, कोर्ट ने 25 अक्टूबर तक के लिए भेजा जेल

ये भी पढ़ें: एजुकेशन चर्च के चेयरमैन के घर-ऑफिस पर EOW का छापा; बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन

संबंधित खबरें...

Back to top button