PlayBreaking News

MP Weather Update:मध्यप्रदेश में बारिश पर लगा ब्रेक! 16 जुलाई से फिर मूसलाधार बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में खिल सकती है धूप

मध्यप्रदेश में पिछले पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे अधिकांश जिलों में भारी बारिश थम गई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई से नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से तेज से भारी बारिश का दौर लौट सकता है।
Follow on Google News
मध्यप्रदेश में बारिश पर लगा ब्रेक! 16 जुलाई से फिर मूसलाधार बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में खिल सकती है धूप
मध्यप्रदेश में अब तक औसतन 241.8 मिलीमीटर यानी लगभग 9.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में जुलाई की शुरुआत में मानसून ने अच्छी रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन अब उसकी चाल धीमी पड़ गई है। पिछले चार से पांच दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश नहीं हुई है। कई जिलों में सिर्फ हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल रही है।मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून कमजोर पड़ गया है। इसलिए अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की संभावना कम है। हालांकि, 16 जुलाई के बाद एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश शुरू होने की उम्मीद है।

आज इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 22 जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। विंध्य से लेकर महाकौशल और निमाड़ अंचल के जिलों- सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और आलीराजपुर में आज आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इन सभी इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update: मध्य प्रदेश में धीमा पड़ा मानसून, 27 जिलों में हल्की बारिश और आंधी का अनुमान, तापमन बढ़ने का आसार

भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में खिल सकती है धूप

राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर सहित प्रदेश के करीब 33 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में बादलों के बीच धूप निकल सकती है। दिन के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पांच दिन से क्यों नहीं हो रही तेज बारिश?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर हो गया है। मानसून को सक्रिय रखने वाले मौसम सिस्टम फिलहाल या तो कमजोर पड़ गए हैं या मध्य प्रदेश से दूर चले गए हैं। इसी वजह से प्रदेश में केवल हल्की बारिश हो रही है। फिलहाल भारी या अति भारी बारिश की संभावना बहुत कम है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update : MP में अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, आज इंदौर- उज्जैन सहित कई शहर जमकर भिगेंगे

16 जुलाई से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई के बाद प्रदेश में फिर मौसम बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में 13 से 19 जुलाई के बीच एक नया Cyclonic Circulation बनने की संभावना है। तो इसका सीधा असर मध्य प्रदेश पर पड़ेगा और कई जिलों में फिर से तेज बारिश शुरू हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी से मिलेगी मानसून को ताकत

विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाला नया सिस्टम मानसून को फिर से मजबूत कर सकता है। इसके अलावा प्रशांत महासागर में भी तीन नए मौसम सिस्टम बनने के संकेत मिले हैं। यदि इनमें से कोई सिस्टम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचता है तो मध्य प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।

बारिश का आंकड़ा तेजी से घटा

पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश नहीं होने का असर प्रदेश के बारिश के आंकड़ों पर भी दिखाई देने लगा है। कुछ दिन पहले तक मध्य प्रदेश में सामान्य से लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। अब यह बढ़त घटकर केवल 1 प्रतिशत रह गई है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update: IMD का बड़ा अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 23 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

अब तक कितनी बारिश हुई?

प्रदेश में अब तक औसतन 241.8 मिलीमीटर यानी लगभग 9.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि इस समय तक सामान्य रूप से 239.8 मिलीमीटर यानी करीब 9.4 इंच बारिश होनी चाहिए। यानी अभी प्रदेश में बारिश सामान्य से सिर्फ 1 प्रतिशत अधिक है। अब तक पूरे मानसून सीजन की लगभग 25 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

देवास में सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश के जिलों की बात करें तो इस समय सबसे ज्यादा बारिश देवास में हुई है। यहां सामान्य से 102 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। देवास में अब तक लगभग 18 इंच पानी गिर चुका है। इसके अलावा हरदा में करीब 15 इंच, इंदौर में लगभग 14 इंच, सीहोर में करीब 14 इंच,  भोपाल में 13.1 इंच बारिश दर्ज की गई है। 

आलीराजपुर में सबसे कम बारिश

दूसरी ओर आलीराजपुर जिले में सबसे कम बारिश हुई है। यहां अब तक सिर्फ करीब 2.25 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से 74 प्रतिशत कम है। कम बारिश की वजह से यहां खेती और जल स्रोतों पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

16 जुलाई के बाद फिर बरस सकते हैं बादल

फिलहाल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी है और अगले दो-तीन दिन हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग को उम्मीद है कि 16 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी से बनने वाला नया सिस्टम सक्रिय होगा। इसके असर से प्रदेश के पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में फिर से तेज से लेकर भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में किसानों और आम लोगों को मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts