Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नहीं तपा ‘नौतपा’ : तेज हवाओं के साथ चली आंधी, गर्मी से मिली राहत; प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश

नहीं तपा ‘नौतपा’ : तेज हवाओं के साथ चली आंधी, गर्मी से मिली राहत; प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश
भोपाल। नौतपा शुरू होने के साथ ही तेज हवाओं के साथ मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। भोपाल में बीती रात तेज बारिश के साथ सुबह भी तेज हवाओं का दौर जारी रहा। सीनियर साइंटिस्ट वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि आज भी भोपाल में बादल छाए रहेंगे। लेकिन, बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। बादल की वजह से तापमान में कोई वृद्धि नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के उत्तरी भाग में गरज चमक और आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिली है। अधिकतम वर्षा भिंड जिले में 44 mm रिकॉर्ड की गई है।

गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम ‍विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ आगे बढ़ चुका है जो हरियाणा, जम्मू-कश्मीर के आसपास है। जबकि, एक ट्रफ लाइन जो उत्तर दक्षिण की ओर से जा रही है। ये मध्य प्रदेश से होकर कर्नाटक की ओर है। वहीं, दूसरी ट्रफ लाइन जो दक्षिण हरियाणा से लेकर बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश तक है और जिसके चलते अभी तीन दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। जिसकी वजह से ग्वालियर, चंबल, सागर, शहडोल, रीवा, उज्जैन और भोपाल में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

लू चलने की संभावना नहीं!

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में कहीं भी हीट वेब रिकॉर्ड नहीं हुई है। अधिकतम तापमान खजुराहो, टीकमगढ़ और दतिया में रिकॉर्ड हुआ है वो भी करीब 38 और 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। उन्होंने बताया कि चंबल क्षेत्र में 40 से 50 km हवा की गति होगी। 5 से 6 दिनों तक तापमान ऐसे ही रहने वाला है। 42 से 43 डिग्री तापमान रहेगा। लू चलने की संभावना नहीं है। वहीं, राजधानी भोपाल में भी बादल रहने की वजह से तापमान में वृद्धि नहीं होगी। https://twitter.com/psamachar1/status/1662035342755520513?t=9tiOjcj4yNoyvI9RvP-diA&s=08 ये भी पढ़ें- भोपाल : मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts