मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र की तारीख बढ़ी, अब 11 जुलाई से शुरू होगा सत्र; 15 जुलाई तक चलेगा
Publish Date: 6 Jul 2023, 4:54 PM (IST)Updated On: 6 Jul 2023, 4:55 PM (IST)Reading Time: 1 Minute Read
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसूत्र की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 10 जुलाई के बजाय 11 जुलाई से मानसून सत्र शुरू होगा और 15 जुलाई तक चलेगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के आदेशानुसार इसकी अधिसूचना गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने जारी की है। पांच दिवसीय सत्र के दौरान पांच बैठकें होंगी। सत्र के दौरान शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
15वीं विधानसभा का आखिरी सत्र!
इस सत्र में सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही ऑनलाइन जुआ पर नियंत्रण के लिए भी संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया जा सकता है। बता दें कि ये 15वीं विधानसभा का आखिरी सत्र होगा।
https://twitter.com/psamachar1/status/1676914110980579331?s=20
ये भी पढ़ें- इंदौर : 15 बच्चों की मौत की अफवाह के बाद प्रशासन में मचा हड़कंप, वायरल खबर का प्रबंधन ने किया खंडन; MTH अस्पताल में हुई 2 बच्चों की मौत 
शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More