Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर में युवती से गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास, मंदिर जाने से रोका... कलमा पढ़ने का बनाया दबाव, 3 आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
सीहोर में युवती से गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास, मंदिर जाने से रोका... कलमा पढ़ने का बनाया दबाव, 3 आरोपी गिरफ्तार
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 19 वर्षीय हिंदू छात्रा ने गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर जुबैर मंसूरी, उसके भाई शोएब और मस्जिद के हाफिज आरिफ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि उसे मंदिर जाने से रोका गया, पूजा-पाठ करने से मना किया गया और जबरन कलमा पढ़वाने की कोशिश की गई।

पहले दोस्ती, फिर धमकी देकर रेप और ब्लैकमेलिंग

पीड़िता के अनुसार, घटना की शुरुआत 2022 में हुई, जब उसकी जान-पहचान गांव बरखेड़ा हसन निवासी जुबैर मंसूरी से हुई। जुबैर ने पहले दोस्ती का झांसा देकर फोन पर बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उसे अपने घर बुलाने का दबाव डाला। जब युवती ने मना किया, तो जुबैर ने धमकी दी कि वह उनकी बातचीत को उसके परिवार वालों को बता देगा। डर के कारण मई 2022 में युवती उसके घर गई, जहां जुबैर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका शारीरिक और मानसिक शोषण लगातार जारी रहा।

दूसरे भाई और हाफिज की संलिप्तता: धर्म परिवर्तन का दबाव

छात्रा ने बताया कि जुबैर के भाई शोएब ने उसे आपत्तिजनक हालत में देख लिया और उसने भी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने जुबैर को इसकी शिकायत की, तो उसने बेशर्मी से कहा- 'हमारे धर्म में यह सब चलता है।'

मस्जिद के हाफिज ने दिया नया नाम

छात्रा ने बताया कि वर्ष 2024 में एक दिन जुबैर ने उसे फिर से अपने घर बुलाया, जहां गांव की मस्जिद का हाफिज आरिफ भी मौजूद था। हाफिज ने उससे कहा, मंदिर मत जाया करो, पूजा-पाठ छोड़ दो, कलमा पढ़ो। जब तुम कलमा पढ़ना सीख जाओगी और हमारे रिवाज समझ जाओगी तो तुम्हारा निकाह जुबैर से करवा देंगे युवती ने यह भी बताया कि हाफिज ने उसका नया नाम ‘जैनब कुरैशी’ रख दिया और कलमा रटवाने लगा।

‘हमारे धर्म में यह सब चलता है’ : जुबैर

जब युवती ने जुबैर को उसके भाई शोएब की हरकतों की जानकारी दी, तो जुबैर ने जवाब दिया- 'हमारे धर्म में यह सब चलता है।' इसके बाद दोनों भाई लगातार उसका शारीरिक शोषण और मानसिक उत्पीड़न करते रहे।

हिम्मत जुटाकर दर्ज करवाई FIR

घटना से मानसिक रूप से बेहद परेशान युवती ने अंततः परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद थाना अहमदपुर में FIR दर्ज कराई गई। सीहोर की एसडीओपी पूजा शर्मा ने जानकारी दी कि तीनों आरोपियों जुबैर मंसूरी, शोएब मंसूरी और हाफिज आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है और पॉक्सो एक्ट व IPC की संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

इलाके में बढ़ा तनाव

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts