PlayBreaking News

अच्छी खबर... MP का राजभवन आम जनता के लिए खुलेगा, 25 से 27 जनवरी तक मिलेगी एंट्री

Follow on Google News
अच्छी खबर... MP का राजभवन आम जनता के लिए खुलेगा, 25 से 27 जनवरी तक मिलेगी एंट्री
भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन आमजन के लिए 25 जनवरी से खोला जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी तक निर्धारित अवधि में राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे।

गणतंत्र दिवस पर 3 घंटे खुला रहेगा भवन

राजभवन आम नागरिकों के लिए 25 और 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक खुला रहेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को राजभवन में प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक आमजन को अवलोकन की अनुमति रहेगी।

चित्र प्रदर्शनी का होगा आयोजन

इस अवसर पर राजभवन में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित, हमारा संकल्प विकसित भारत और मध्यप्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। ब्यूरो के सांस्कृतिक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और कठपुतली के शो भी प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी स्थल पर देश की उपलब्धियों के थ्री-डी सेल्फी बूथ लगाए जाएंगे। इस दौरान आगंतुकों के लिए प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

राज्यपाल ने किया अधिकारी आवास लोकार्पण

मध्य प्रदेश के राज्यपाल पटेल ने बुधवार को राजभवन परिसर में नवनिर्मित चार अधिकारी आवासों का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखबीर सिंह एवं राजभवन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए की 13 करोड़ 21 लाख 49 हजार रुपए लागत से 6 प्रकार की कुल 84 आवास इकाईयों के निर्माण की चरणबद्ध कार्य योजना बनी थी। कार्य योजना 64 आई, आठ एच, आठ जी, दो ई और एक-एक डी एवं सी-टाइप के आवासों का तीन चरणों में निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्रथम चरण में आई-टाइप के 48 आवासों का निर्माण किया गया। द्वितीय चरण में 16 आई-टाइप, 8 एच-टाइप और 8 जी-टाइप सहित कुल 80 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया। कार्य योजना के तृतीय और अंतिम चरण में अधिकारियों के लिए आवासों का निर्माण किया गया है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts