PlayBreaking News

मप्र टॉप-5 में, लेकिन आधे विधायकों का डोनेशन भी नहीं आया

कांग्रेस का डोनेट फॉर देश कैंपेन : 1 माह में 3 करोड़ देकर राजस्थान पहले नंबर पर, मप्र से मिले 80.52 लाख
Follow on Google News
मप्र टॉप-5 में, लेकिन आधे विधायकों का डोनेशन भी नहीं आया
नरेश भगोरिया/भोपाल। कांग्रेस के क्राउड फंडिंग कैंपेन ह्यडोनेट फॉर देशह्ण के लिए मप्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अब तक 80.52 लाख रुपए का सहयोग किया है। इस राशि के साथ मप्र देशभर में पांचवें स्थान पर है। लेकिन कांग्रेस के 66 विधायकों में से अब तक आधे विधायकों की ओर से सहयोग राशि नहीं मिल सकी है। हर विधायक को इस अभियान में 1 लाख 38 हजार रुपए का योगदान देना है। बीते चार दिनों में अभियान में सहयोग करने वालों की संख्या बढ़ी है। पार्टी की कोशिश है कि इस अभियान में मप्र की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी की स्थापना के 138 वर्ष होने पर क्राउड फंडिंग शुरू की है। पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने इस अभियान की औपचारिक घोषणा की थी। बीते महीने 18 दिसंबर से शुरू किए गए इस अभियान का एक महीना पूरा हो चुका है। 3 करोड़ 9 लाख रुपए के दान के साथ राजस्थान पहले नंबर पर है।

कई ने मांगा समय

कांग्रेस के कई विधायकों ने डोनेशन देने के लिए पार्टी के नेताओं से समय मांगा है। दरअसल कई विधायक पहली बार चुनकर आए हैं। कुछ विधायकों को दूसरा या तीसरा टर्म भी है लेकिन उन्होंने एक लाख 38 हजार की राशि देने के लिए कुछ वक्त मांगा है। यही स्थिति पूर्व विधायकों और पूर्व मंत्रियों की भी है। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सांसद विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री अरुण यादव, वरिष्ठ नेता राम निवास रावत, हेमंत कटारे, जयवर्धन सिंह, विक्रांत भूरिया, सचिन यादव आदि ने एक लाख 38 हजार रु. डोनेट किए हैं।

नेताओं से कर रहे संपर्क

मुझ कैंपेन के लिए चार दिन पहले ही जिम्मेदारी मिली है। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। कोशिश रहेगी कि डोनेशन में मप्र पहले स्थान पर पहुंचे। डॉ. संजय कामले, समन्वयक, डोनेशन फॉर देश कैंपेन ज्यादा सहभागिता के प्रयास कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ जगह पर तकनीकी दिक्कत है। सभी कांग्रेसी अभियान में सहयोग करेंगे। राजीव सिंह, उपाध्यक्ष-संगठन प्रभारी
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts