PlayBreaking News

लखनऊ के होटल में खूनी खेल : होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या, बेटे ने मां और 4 बहनों ली जान; आगरा से आए थे सभी

Follow on Google News
लखनऊ के होटल में खूनी खेल : होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या, बेटे ने मां और 4 बहनों ली जान; आगरा से आए थे सभी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नए साल के पहले दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां होटल में एक परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। 24 साल के बेटे ने अपनी मां और 4 बहनों की हत्या की। होटल के अंदर हुई इन 5 हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। DCP रवीना त्यागी ने बताया कि, अशरद नाम के युवक ने वारदात को अंजाम दिया। परिवार आगरा का रहने वाला था। वहां से नए साल पर लखनऊ आया था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना नाका थाना क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत में हुई। होटल के एक ही कमरे में सभी के शव मिले हैं। आगरा का रहने वाला परिवार लखनऊ के होटल शरणजीत में रुका हुआ था। पुलिस ने आरोपी बेटे अरशद (उम्र 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली है, फिलहाल वारदात की वजह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, शुरुआती पूछताछ में पारिवारिक कलह को हत्या का कारण बताया जा रहा है। परिवार आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर का रहने वाला था।

मृतकों के नाम

  1. आलिया (उम्र 9 वर्ष, बहन)
  2. अल्शिया (उम्र 19 वर्ष, बहन)
  3. अक्सा (उम्र 16 वर्ष, बहन)
  4. रहमीन (उम्र 18 वर्ष, बहन)
  5. अस्मा (मां)

हत्या के बाद कमरे में ही था आरोपी

DCP रवीना त्यागी ने बताया कि, होटल के कमरा नंबर-109 में सभी 5 शव मिले हैं। गले और कलाई पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि आरोपी ने गला दबाकर हत्या की और उसी दौरान संघर्ष में कलई पर चोट आई होगी। ऐसे में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे की यह स्पष्ट हो पाएगा। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम कमरे से सैंपल कलेक्ट कर रही है। जांच के बाद कमरे को सील किया जाएगा। होटल के अन्य कमरों में ठहरे लोगों की भी जानकारी ली जा रही है। आसपास के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। ताकि परिवार की एक्टिविटी के बारे में पता लगाया जा सके। होटल शरनजीत चारबाग के पास नाका इलाके की संकरी गलियों में है। बुधवार (1 जनवरी) सुबह जब होटल स्टॉफ कमरे में गया तब वारदात की जानकारी सामने आई। आरोपी मौके से भागा नहीं था, वह वहीं पर मौजूद था। ये भी पढ़ें- Social Media Meme Trends 2024: ‘बदो बदी वायरल सॉन्ग’ से लेकर ‘आहा टमाटर बड़े मजेदार’ तक, ये मजेदार मीम्स रहे सोशल मीडिया पर वायरल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts