
उज्जैन। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 जुलाई से शुरू होने वाला है। वहीं आज मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम सपरिवार विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, उन्होंने भस्मआरती के बाद मुख्य द्वार से बाबा महाकाल का पूजन किया और दर्शन लाभ लिया। वहीं सावन के महीने शुरू होने के साथ ही देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं।
मुख्य द्वार से की आरती
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम रविवार को सपरिवार महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने भस्मआरती के बाद महाकाल का पूजन किया। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के नियम के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने बाबा महाकाल के मुख्य द्वार से आरती की है।
बता दें कि गिरीश गौतम हर बार विधानसभा का सत्र प्रारंभ होने से पहले भगवान महाकाल की शरण में आते हैं। वहीं इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 जुलाई से चालू होने जा रहा है। इससे पहले उन्होंने आज भगवान महाकाल का दर्शन लाभ लिया है।
#उज्जैन : बाबा #महाकाल की शरण में पहुंचे मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष #गिरीश_गौतम, भस्मआरती के बाद मुख्य द्वार से सपरिवार किया #पूजन और #दर्शन लाभ लिया, देखें VIDEO | #Ujjain #BabaMahakal #VidhansabhaSpeaker#GirishGautam #Bhasmaart pic.twitter.com/5SKVDgMikG
— Peoples Samachar (@psamachar1) July 9, 2023
देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
इस दौरान गिरीश गौतम ने मीडिया से चर्चा में बताया कि वे पहले भी कई बार भगवान महाकाल के दर्शन लाभ लेने आए हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी और आरपी गेहलोत ने उनका सम्मान किया।