PlayBreaking News

Air India की फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, कोच्चि से लंदन जा रहा था विमान, आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
Air India की फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, कोच्चि से लंदन जा रहा था विमान, आरोपी गिरफ्तार
कोच्चि। केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बम रखे होने की धमकी मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद विमान की जांच की गई, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि धमकी भरा कॉल करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोच्चि से लंदन जा रही फ्लाइट में बम की धमकी

कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान AI 149 में बम होने की धमकी मुंबई में एयर इंडिया कॉल सेंटर को मिली। फ्लाइट कोच्चि से लंदन गैटविक जा रही थी। अलर्ट की सूचना तुरंत एयर इंडिया और कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) को 01:22 बजे दी गई। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, CIAL में एक बम खतरा आकलन समिति (BTAC) बुलाई गई। जिसने विमान में जांच के आदेश दिए।

आरोपी की हुई पहचान

जांच के दौरान फोन करने वाले की पहचान की गई। धमकी भरा कॉल 29 वर्षीय सुहैब ने की थी। वह मलप्पुरम जिले का रहने वाला है। अधिकारियों ने कहा कि सुहैब को उसकी पत्नी और बेटी के साथ कोच्चि एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान टर्मिनल पर चेक-इन के दौरान एएसजी ने रोक लिया। इसके बाद उससे पूछताछ गई और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

जांच के बाद विमान ने भरी उड़ान

जांच पूरी होने के बाद विमान को उड़ान के लिए मंजूरी दी गई। फ्लाइट संख्या AI-149 में सुबह 10:30 बजे चेक इन की प्रक्रिया शुरू हुई। विमान ने 215 यात्रियों के साथ सुबह 11:50 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी। ये भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, दुबई जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी के बाद हुआ ये खुलासा
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts