Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024: 10 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद

अब तक 280 से ज्यादा सीटों पर हो चुका है मतदान, बाकी बचे 4 चरणों में 263 सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट
लोकसभा चुनाव 2024: 10 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया। 3 चरणों में अब तक 280 से अधिक सीटों पर मतदान हो चुका है। बाकी बचे 4 चरणों में 263 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। गुजरात (25 सीट, क्योंकि सूरत सीट भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है) और गोवा (2 सीट) समेत केंद्र शासित प्रदेशों दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव (1-1 सीट) में मंगलवार को एक ही चरण में मतदान पूरा हुआ।

तीसरे चरण में 10 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। इन केंद्रीय मंत्रियों में अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), नारायण राणे (रत्नागिरी सिंधु दुर्ग), एसपी सिंह बघेल (आगरा), श्रीपद यसो नाइक (उत्तर गोवा), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), देवुसिंह चौहान (खेडा), भगवंत खुबा केंद्रीय (बीदर), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) शामिल हैं।

चुनावी झलकियां...

  • पश्चिम बंगाल के मालदा में बदमाशों ने एक मतदान केंद्र के पास देसी बम फेंका। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
  • यूपी के फिरोजाबाद के तीन गांवों- नगला जवाहर, नीम खेरिया और नगला उमर में एक भी वोट डाला नहीं गया, क्योंकि ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।
  • कर्नाटक में चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो अधिकारियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। गुजरात के अमरेली के मतदान केंद्र पर तैनात महिला मतदान अधिकारी कौशिका बाबरिया की भी दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts