नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित हो चुके हैं। सभी 543 सीटों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने 292 सीटें जीतकर बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने 233 सीटों पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों में कई जीत-हार बड़ी रोचक रहीं।
मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट पर शिवसेना उम्मीदवार रवींद्र वायकर ने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) गुट के अमोल गजानन कीर्तिकर के खिलाफ सिर्फ 48 वोटों से जीत हासिल की है। जबकि इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद शंकर लालवानी 11,75,092 लाख वोटों के अंतर से जीते।
सबसे कम वोटों से जीतने 5 उम्मीदवार
शिवसेना के रविंद्र दात्ताराम वायकर - महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट पर मात्र 48 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 452644 मत मिले। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के अमोल गजानन कीर्तिकर (452596 वोट) को हराया।
कांग्रेस के अडूर प्रकाश - केरल की अत्तिंगल सीट से 684 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 328051 मत मिले। उन्होंने माकपा के वी. जॉय (327367 वोट) को हराया।
भाजपा के भोजराज नाग - छत्तीसगढ़ की कांकेर सीट पर 1884 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 597624 मत मिले। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर (595740 वोट) को हराया।
कांग्रेस के मनीष तिवारी - चंडीगढ़ सीट पर 2504 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 216657 मत मिले। उन्होंने भाजपा के संजय टंडन (214153 वोट) को हराया।
कांग्रेस के मुहम्मद हमदुल्ला सईद - लक्षद्वीप सीट पर 2647 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 25726 मत मिले। उन्होंने राकांपा (शरद पवार) के उम्मीदवार मुहम्मद फैजल ( 23079 वोट) को हराया।
लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक वोटों वाले टॉप 5 कैंडिडेट