Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर नामांकन शुरू; 19 अप्रैल को होगा मतदान

Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर नामांकन शुरू; 19 अप्रैल को होगा मतदान
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड सहित 21 राज्यों के लिए उम्मीदवार आज से नामांकन भर सकेंगे। पहले चरण में केंद्र शासित प्रदेशों में 19 अप्रैल को मतदान है।

चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

इन 102 सीटों में तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12 और मध्य प्रदेश की 6 सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग की नोटिफिकेशन के अनुसार, नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है। वहीं, नॉमिनेशन पेपर की जांच 28 मार्च को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 मार्च निर्धारित की गई है। बता दें कि चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।

बिहार के शेड्यूल में बदलाव

चुनाव आयोग की नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में त्योहार के चलते शेड्यूल में बदलाव किया गया है। यहां नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 28 मार्च निर्धारित की गई है। वहीं, जांच की आखिरी तारीख 30 मार्च है। बिहार के कैंडिडेट अपना नाम 2 अप्रैल तक वापस ले सकेंगे।

मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर पहले चरण में चुनाव

  • मध्य प्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। भाजपा ने अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ सीधी, मंडला और छिंदवाड़ा के लिए अपने कैंडिडेट ही बताए हैं।
  • सीधी और मंडला की लोकसभा सीट पर टिकट की जानकारी साफ मिल गई है। सीधी सीट में भाजपा से डॉ. राजेश मिश्रा तो कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को मैदान में उतारा गया है।
  • मंडला सीट पर भाजपा ने फग्गन सिंह कुलस्ते तो कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को उतारा है।
  • छिंदवाड़ा में भाजपा ने नकुलनाथ वहीं, कांग्रेस ने बंटी साहू को मौका दिया है।
  • इसी के साथ बालाघाट, शहडोल और जबलपुर में कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है। बीजेपी ने शहडोल में हिमाद्री सिंह, बालाघाट में भारती पारधी और जबलपुर में आशीष दुबे को टिकट दिया।

उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर नामांकन

उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीट सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत में वोटिंग होनी है। इसके लिए आज यानी 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

राजस्थान की इन 12 सीटों पर नॉमिनेशन भरे जाएंगे

राजस्थान की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली-धौलपुर में नामांकन शुरू हो गया है। कांग्रेस ने राजस्थान की कई सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

बिहार में 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव

बिहार में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई शामिल हैं। इन सीटों पर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव से पहले JMM को झटका : हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा- मेरे खिलाफ गहरी साजिश…
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts