Lok Sabha Election 2024 : सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग आज; 57 सीटों पर PM मोदी समेत 904 उम्मीदवार मैदान में

Follow on Google News
Lok Sabha Election 2024 : सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग आज; 57 सीटों पर PM मोदी समेत 904 उम्मीदवार मैदान में
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और 7 राज्यों की 57 सीट पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। वाराणसी संसदीय क्षेत्र से पीएम मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को सातवें चरण के पूरा होने के साथ ही 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया समाप्त हो जाउगी। अब तक 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 सीट के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। मतगणना 4 जून को होगी।

वोटिंग खत्म होते ही जारी होंगे एग्जिट पोल

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, टेलीविजन चैनल और समाचार संस्थान 1 जून को शाम साढ़े 6 बजे के बाद ‘एग्जिट पोल' के आंकड़े और उसके नतीजे प्रसारित कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतदानकर्मियों के दलों को ईवीएम और चुनाव सामग्री के साथ उनके संबंधित मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है।

इन राज्यों में होगी वोटिंग

देश में 19 अप्रैल से 7 चरणों में शुरू हुई चुनाव की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 1 जून को सातवें और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। इस अंतिम चरण में 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और केंद्र शासित चंडीगढ़ की 1 सीट शामिल है।

इस चरण में इन दिग्गजों की साख दांव पर

इस आखिरी चरण के लिए 904 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी लोकसभा सीट है। पीएम मोदी यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा मंडी से बीजेपी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह हैं। गोरखपुर से बीजेपी ने रवि किशन और समाजवादी के काजल निषाद के बीच मुकाबला है। हमीरपुर से बीजेपी के अनुराग ठाकुर और कांग्रेस के सत्यपाल सिंह रायजादा मैदान में है। पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर से टीएमसी के अभिषेक बनर्जी और बीजेपी के अभिजीत दास के बीच मुकाबला है। बिहार की पाटलिपुत्र सीट भी शामिल है, जहां से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती चुनाव मैदान में है।

57 सीटों पर कहां-कहां होगी वोटिंग

राज्य कुल सीटें इन सीटों पर वोटिंग
उत्तर प्रदेश 13 महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज।
पंजाब 13 गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर (एससी), होशियारपुर (एससी), आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब (एससी), फरीदकोट (एससी), फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला।
बिहार 8 नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद।
ओडिशा 6 मयूरभंज, बालासोर जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, भद्रक।
हिमाचल प्रदेश 4 कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला।
पश्चिम बंगाल 9 दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर।
उत्तराखंड 3 राजमहल, दुमका, गोड्डा।
चंडीगढ़ 1 चंडीगढ़।

लोकसभा की 543 सीटों में से 486 सीटों पर वोटिंग खत्म

लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 486 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। पहले चरण में 102 सीटों 66.14 प्रतिशत, दूसरे चरण में 88 सीटों पर 66.71 प्रतिशत, तीसरे चरण में 93 सीटों पर 65.68 प्रतिशत, चौथे में 96 सीटों पर 67.71 प्रतिशत प्रतिशत, पांचवें में 49 सीटों 62.20 प्रतिशत और छठे चरण में 58 संसदीय सीटों पर 63.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। सातवें एवं अंतिम चरण में एक जून को मतदान कराए जाएंगे। चुनाव परिणाम चार जून को आएंगे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts