PlayBreaking News

Lok Sabha Election 2024 Phase 6: 8 राज्यों की 58 सीटों पर खत्म हुआ मतदान, कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

Follow on Google News
Lok Sabha Election 2024 Phase 6: 8 राज्यों की 58 सीटों पर खत्म हुआ मतदान, कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के 6वें चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। इसी के साथ कुल 889 उम्मीदवारों की किस्मत भी EVM में कैद हो गई है। इस चरण में 3 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी (223) हरियाणा से खड़े हैं तो वहीं सबसे कम जम्मू कश्मीर से कुल 20 उम्मीदवार हैं। बता दें इस चरण में इनके अलावा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र का मतदान भी कराया जा रहा है, जहां तीसरे चरण में होने वाला मतदान स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर 20 उम्मीदवार हैं।

LIVE अपडेट्स...

थमा मतदान का दौर, कतार में लगे लोग ही डालेंगे वोट

शाम 6 बजते ही 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 96 सीटों पर मतदान का दौर थम गया है। लेकिन, मतदान केंद्रों पर अब भी लोगों की कतारें लगी हुई हैं। चुनाव आयोग के फैसले के अनुसार मतदान का तय़ समय समाप्त होने के बाद केवल वे ही लोग वोट डाल सकते हैं जो शाम 6 बजे से पहले वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पर लगी लाइन में लग गए थे।

शाम 6 बजे तक वोटिंग%

शाम 6 बजे तक कुल 59.05% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 78.19% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 52.28% वोटिंग हुई।
राज्य वोटर टर्नआउट%
बिहार 53.30%
हरियाणा 58.27%
जम्मू-कश्मीर 52.28%
झारखंड 62.74%
दिल्ली 54.48%
ओडिशा 60.07%
उत्तर प्रदेश 54.03%
पश्चिम बंगाल 78.19%
टोटल 59.05%

शाम 5 बजे तक वोटिंग%

शाम 5 बजे तक कुल 57.70% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 77.99% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 51.35% वोटिंग हुई।
राज्य वोटर टर्नआउट%
बिहार 52.24%
हरियाणा 55.93%
जम्मू-कश्मीर 51.35%
झारखंड 61.41%
दिल्ली 53.73%
ओडिशा 59.60%
उत्तर प्रदेश 52.20%
पश्चिम बंगाल 77.99%
टोटल 57.70%

दोपहर 3 बजे तक वोटिंग%

दोपहर 3 बजे तक कुल 49.20% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 70.19% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 44.41% वोटिंग हुई।
राज्य वोटर टर्नआउट%
बिहार 45.21%
हरियाणा 46.26%
जम्मू-कश्मीर 44.41%
झारखंड 54.34%
दिल्ली 44.58%
ओडिशा 48.44%
उत्तर प्रदेश 43.95%
पश्चिम बंगाल 70.19%
टोटल 49.20%

दिल्ली : वोट डालने पहुंच रहे लोग

अनंतनाग में लगी मतदाताओं की लंबी कतार

अनंतनाग राजौरी सीट पर वोटिंग के लिए लंबी कतार लगी, देखें PHOTOS

दोपहर 1 बजे तक वोटिंग%

दोपहर 1 बजे तक कुल 39.13% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 54.80% और सबसे कम दिल्ली में 34.37% वोटिंग हुई।
राज्य वोटर टर्नआउट%
बिहार 36.48%
हरियाणा 36.48%
जम्मू-कश्मीर 35.22%
झारखंड 42.54%
दिल्ली 34.37%
ओडिशा 35.69%
उत्तर प्रदेश 37.23%
पश्चिम बंगाल 54.80%
टोटल 39.13%

अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग डाला वोट

https://x.com/psamachar1/status/1794278363064062038

रांची में धोनी ने किया मतदान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना वोट डालने के लिए झारखंड में रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। देखें VIDEO https://x.com/psamachar1/status/1794269966709195013

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने डाला वोट

दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मतदान किया। देखें VIDEO https://x.com/psamachar1/status/1794263971736002574

CEC राजीव कुमार ने किया मतदान

CEC राजीव कुमार ने दिल्ली में एक मतदान केंद्र पर डाला वोट। देखें VIDEO https://x.com/psamachar1/status/1794258372445000178

भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने डाला वोट

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर किया मतदान। देखें VIDEO https://x.com/psamachar1/status/1794242405446865174

प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया मतदान

दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट पर किया मतदान। देखें VIDEO https://x.com/psamachar1/status/1794231979866800152

सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने डाला वोट

दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय ली सेल्फी। देखें VIDEO https://x.com/psamachar1/status/1794231420820574543 https://x.com/psamachar1/status/1794224284677882217

पूर्व राष्ट्रपति ने किया मतदान

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर किया मतदान। देखें VIDEO https://x.com/psamachar1/status/1794223156452098435

राष्ट्रपति मुर्मू ने डाला वोट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट। देखें VIDEO https://x.com/psamachar1/status/1794219877911380359

भाजपा सांसद रीता ने किया मतदान

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने पति के साथ प्रयागराज में बॉयज हाई स्कूल पहुंचकर वोट डाला। देखें VIDEO https://x.com/psamachar1/status/1794219020927029746

प्रियंका गांधी के बच्चों ने किया मतदान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर किया मतदान। देखें PHOTO https://x.com/psamachar1/status/1794217995415454101

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने डाला वोट

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ वोट डालने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। देखें VIDEO https://x.com/psamachar1/status/1794217039953002695

सुबह 11 बजे तक वोटिंग%

सुबह 11 बजे तक कुल 25.76% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 36.88% और सबसे कम ओडिशा में 21.30% वोटिंग हुई।
राज्य वोटर टर्नआउट%
बिहार 23.67%
हरियाणा 22.09%
जम्मू-कश्मीर 23.11%
झारखंड 27.80%
दिल्ली 21.69%
ओडिशा 21.30%
उत्तर प्रदेश 27.06%
पश्चिम बंगाल 36.88%
टोटल 25.76%

सुबह 9 बजे तक वोटिंग%

सुबह 9 बजे तक कुल 10.82% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 16.54% और सबसे कम ओडिशा में 7.43% वोटिंग हुई।
राज्य वोटर टर्नआउट%
बिहार 9.66%
हरियाणा 8.31%
जम्मू-कश्मीर 8.89%
झारखंड 11.74%
दिल्ली 8.94%
ओडिशा 7.43%
उत्तर प्रदेश 12.33%
पश्चिम बंगाल 16.54%
टोटल 10.82%

गौतम गंभीर ने मतदान किया

पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने स्वामी दयानंद सर्वोदय कन्या विद्यालय, ओल्ड राजिंदर नगर से अपना मतदान किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने डाला वोट

429 सीटों पर हो चुका है मतदान

पांचवें फेज तक 429 सीटों पर मतदान हो गया है। 1 जून को 56 सीटों पर वोटिंग होगी। 2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा 40, बसपा 4, ‌BJD 4, सपा 1, JDU 3, TMC 3, LJP 1, आजसू 1 सीट जीतीं थी। कांग्रेस और AAP को एक भी सीट नहीं मिली थी।  वहीं 6वें चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर वोटिंग चल रही है।

इन राज्यों में हो रही वोटिंग

छठे चरण में जिन राज्यों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं, इनमें उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 162, हरियाणा की 10 सीटों के लिए 223, बिहार की 8 सीटों पर 86, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों के लिए 79, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की 7 सीटों के लिए 162, ओडिशा की 6 सीटों पर 64, झारखंड की 4 सीटों पर 93 और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की एक सीट के लिए 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदाता इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अपने मताधिकार को प्रयोग कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में दर्ज करेंगे।

दिल्ली में कौन-कौन है मैदान में

  1. नई दिल्ली सीट- बांसुरी स्वराज (भाजपा) के खिलाफ सोमनाथ भारती (आप)
  2. पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) के खिलाफ कुलदीप कुमार (आप)
  3. दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी (भाजपा) के खिलाफ सहीराम पहलवान (आप)
  4. पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत (भाजपा) के खिलाफ महाबल मिश्रा (आप)
  5. चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल
  6. उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के कन्हैया कुमार
  7. उत्तर पश्चिमी दिल्ली- योगेंद्र चंदोलिया (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के उदित राज

छठवें चरण की हाई प्रोफाइल सीटें

  • करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल चुनावी मैदान में उतरे हैं।
  • नई दिल्ली सीट से स्वर्गीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज पहली बार बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ रही हैं।
  • उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से गायक मनोज तिवारी और कांग्रेस-आप प्रत्याशी आमने सामने हैं।
  • आजमगढ़ सीट से दिनेश लाल यादव निरहुआ चुनावी मैदान में खड़े हैं।
  • उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बीजेपी की तरफ से मेनका गांधी चुनाव लड़ रही हैं।
  • पुरी सीट से बीजेपी ने संबित पात्रा को उतारा है।

58 सीटों पर कहां-कहां होगी वोटिंग

राज्य कुल सीटें इन सीटों पर वोटिंग कुल प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश 14 सुल्तानपुर, श्रावस्ती, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, डुमरियागंज, बस्ती, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर, जौनपुर, भदोही, लालगंज, मछलीशहर और आजमगढ़ और बलरामपुर की गैंसड़ी सीट के लिए मतदान होगा। 162 प्रत्याशी
हरियाणा 10 हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी। हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, रोहतक, गुड़गांव, भिवानी-महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 223 प्रत्याशी
बिहार 8 बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, वाल्मीकिनगर, शिवहर, सिवान, वैशाली, महाराजगंज और गोपालगंज में वोटिंग होनी है। 86 प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल 8 घाटल, तामलुक, कांथी, पुरुलिया, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, बंकुरा, बिशनुपुर सीटों पर मतदान होगा। 79 प्रत्याशी
दिल्ली 7 नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीटों पर पड़ेंगे वोट। 162 प्रत्याशी
ओडिशा 6 क्योंझार, संबलपुर, कटक, ढेंकानाल, पुरी, भुवनेश्वर सीटों पर वोटिंग होगी। 64
झारखंड 4 रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर लोकसभा साटों पर चुनाव होंगे। 93 प्रत्याशी
जम्मू-कश्मीर 1 अनंतनाग-राजौरी सीट पर तीसरे चरण होने थे, लेकिन मौसम ठीक न होने के चलते इसका चुनाव अब छठवें चरण में संपन्न होंगे। 20 प्रत्याशी

2019 में इन 58 सीटों में 40 भाजपा ने जीती थी

पार्टी       सीटें भाजपा    40 बसपा     04 बीजद     04 टीएमसी  03 जदयू      03 सपा        01 लोजपा    01 नेकां       01 अजासू    01

बाहरी लोगों को छोड़ना होंगे क्षेत्र

चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार लोकसभा क्षेत्र में संबंधित क्षेत्र का मतदाता ही रह सकता है। इसके चलते लोकसभा चुनाव वाले क्षेत्रों में बाहर से आने वाले लोगों एवं खास तौर पर राजनेताओं को क्षेत्र से बाहर जाना होगा। ये भी पढ़ें- छठवें चरण का रण : आठ राज्यों में लोस की 58 सीटों पर आज वोटिंग
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts