Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Lok Sabha Election 2024 Phase 3: तीसरे चरण में अमित शाह और सिंधिया समेत 7 मंत्रियों की किस्मत EVM में कैद; 11 राज्यों की 93 सीटों पर हुई वोटिंग

Follow on Google News
Lok Sabha Election 2024 Phase 3: तीसरे चरण में अमित शाह और सिंधिया समेत 7 मंत्रियों की किस्मत EVM में कैद; 11 राज्यों की 93 सीटों पर हुई वोटिंग
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर के मतदान आज खत्म हो गया है। तीसरे दौर में 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 संसदीय क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक वोट डाले गए हैं। इस चरण में केंद्र सरकार के 7 मंत्रियों की किस्मत भी ईवीएम में कैद हो गई है। इन मंत्रियों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं। वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत 5 पूर्व मुख्यमंत्री भी इस चरण में चुनाव में मैदान में रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव की किस्मत भी इसी चरण में ईवीएम में बंद हो गई।

लाइव अपडेट्स...

सीटों पर कितनी वोटिंग?

मंत्री सीट 2019 में वोटिंग % 2024 में वोटिंग % (शाम 5 बजे तक)
अमित शाह गांधीनगर 66.08 55.65
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना 70.34 68.93
मनसुख मांडविया पोरबंदर 57.21 46.51
परषोत्तम रुपाला राजकोट 63.49 54.29
प्रह्लाद जोशी धारवाड़ 70.29 67.15
नारायण राणे रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग 61.99 53.75
श्रीपद येस्सो नाइक उत्तर गोवा 77.05 73.51

थमा मतदान का दौर, कतार में लगे लोग ही डालेंगे वोट

शाम 6 बजते ही एमपी में मतदान का दौर थम गया है। लेकिन, मतदान केंद्रों पर अब भी लोगों की कतारें लगी हुई हैं। चुनाव आयोग के फैसले के अनुसार मतदान का तय़ समय समाप्त होने के बाद केवल वे ही लोग वोट डाल सकते हैं जो शाम 6 बजे से पहले वोटिंग के लिए  पोलिंग बूथ पर लगी लाइन में  लग गए थे।

शाम 05 बजे तक का वोटिंग %

राज्य वोटर टर्नआउट %
असम 74.86%
बिहार 56.01%
छत्तीसगढ़ 66.87%
दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली 65.23%
गोवा 72.52%
गुजरात 55.22%
कर्नाटक 66.05%
मध्य प्रदेश 62.28%
महाराष्ट्र 53.40%
उत्तर प्रदेश 55.13%
पश्चिम बंगाल 73.93%
[embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1787822677320745129[/embed]

दोपहर 03 बजे तक का वोटिंग %

राज्य वोटर टर्नआउट %
असम 63.08%
बिहार 46.69%
छत्तीसगढ़ 58.19%
दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली 52.43%
गोवा 61.39%
गुजरात 47.03%
कर्नाटक 54.20%
मध्य प्रदेश 54.09%
महाराष्ट्र 42.63%
उत्तर प्रदेश 46.78%
पश्चिम बंगाल 63.11%
https://twitter.com/psamachar1/status/1787793658944622784 दुर्ग (छत्तीसगढ़)- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने अपना वोट डाला। https://twitter.com/psamachar1/status/1787763549852373288 अंबिकापुर, सरगुजा- छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टी एस सिंहदेव ने अपना वोट डाला। कहा, "राधिका ने खुद व्यवस्था की एक गलती की। जब हमारे देश के मीडिया अध्यक्ष आ रहे थे तब उनके कार्यक्रमों को गुपचुप तरीके से व्यक्तिगत तौर पर जाकर सारे मीडिया हाउस में समय तय कर लिया...अब अपनी बात को ढकने के लिए उन्होंने ये प्रचारित किया कि मेरे साथ ऐसा हुआ ये हुआ। आनंद शुक्ला को मैं अच्छे से जानता हूं। महिला पक्ष का प्रथम व्यक्ति मैं अपने आप को मानता हूं। पहली बात मैं महिला की मानूंगा। जब मैंने पता कि तो बात कुछ और निकली। वे(इस्तीफा) ठीक है। दिल्ली के जो प्रदेश अध्यक्ष थे उन्होंने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की ये उन्हीं से जुड़ी थी।" https://twitter.com/psamachar1/status/1787763093298180328 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। खेड़ा, गुजरात- लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में नडियाद में विकलांग मतदाता अंकित सोनी ने अपने पैर से मतदान किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1787761585928163583

दोपहर 01 बजे तक का वोटिंग %

राज्य वोटर टर्नआउट %
असम 45.88%
बिहार 36.69%
छत्तीसगढ़ 46.14%
दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली 39.94%
गोवा 49.04%
गुजरात 37.83%
कर्नाटक 41.59%
मध्य प्रदेश 44.67%
महाराष्ट्र 31.55%
उत्तर प्रदेश 38.12%
पश्चिम बंगाल 49.27%

बंगाल में मतदान केंद्र पर फेंका गया बम

पश्चिम बंगाल के मालदा में मतदान केंद्र पर देसी बम फेंका गया है। वारदात को उत्तर मालदा लोकसभा क्षेत्र के रतुआ में अंजाम दिया गया है। यहां बदमाशों ने एक मतदान केंद्र के पास देसी बम फेंका। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी और ना ही कोई हताहत हुआ है।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पांच पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया

https://twitter.com/psamachar1/status/1787751904149115237

सुबह 11 बजे तक का वोटिंग %

राज्य वोटर टर्नआउट %
असम 27.34%
बिहार 24.41%
छत्तीसगढ़ 29.90%
दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली 24.69%
गोवा 30.94%
गुजरात 24.35%
कर्नाटक 24.48%
मध्य प्रदेश 30.21%
महाराष्ट्र 18.18%
उत्तर प्रदेश 26.12%
पश्चिम बंगाल 32.82%
हुबली, धारवाड़ (कर्नाटक)- केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी ने पोलिंग बूथ नंबर 111 पर अपना वोट डाला।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया मतदान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में मतदान केंद्र पहुंचकर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला। वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते कतार में खड़े नजर आए। अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1787714032520114298

8 किमी पैदल चलकर मतदान करने पहुंचे मतदाता

https://twitter.com/psamachar1/status/1787714458380390479

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने वोट डाला

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जमानगर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा ने जामनगर के एक मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे के लिए वोट डाला। कांग्रेस ने जामनगर लोकसभा सीट से जेपी मराविया को और भाजपा ने पूनमबेन मादम को मैदान में उतारा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1787712996225020042

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने किया मतदान

अहमदाबाद- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में मतदान किया। इस सीट से भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मैदान में उतारा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1787709522775015573

सुबह 9 बजे तक का वोटिंग %

राज्य वोटर टर्नआउट %
असम 10.12%
बिहार 10.41%
छत्तीसगढ़ 13.24%
दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली 10.13%
गोवा 12.70%
गुजरात 9.87%
कर्नाटक 9.45%
मध्य प्रदेश 14.43%
महाराष्ट्र 6.64%
उत्तर प्रदेश 12.94%
पश्चिम बंगाल 15.85%

बंगाल में भाजपा कैंडिडेट-TMC समर्थक की झड़प

मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) - लोकसभा चुनाव 2024 तीसरे चरण के मतदान के दौरान जंगीपुर में एक मतदान केंद्र पर भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष के साथ तृणमूल कांग्रेस के बूथ प्रेसीडेंट की झड़प हुई। धनंजय घोष ने कहा- मैं भाजपा उम्मीदवार हूं और मुझे तृणमूल के बूथ एजेंट द्वारा धमकाया गया है, एक उम्मीदवार के साथ अगर ऐसा व्यवहार हो सकता है तो आम लोगों के साथ क्या-क्या हो सकता है। हम चुनाव आयोग से इस बारे में शिकायत करेंगे। https://twitter.com/psamachar1/status/1787694135190667398 महाराष्ट्र - अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने लातूर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। https://twitter.com/psamachar1/status/1787704589069824252 सोलापुर, महाराष्ट्र - लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे और सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणिती शिंदे ने अपना वोट डाला। बारामती, पुणे (महाराष्ट्र) - महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार ने अपनी पत्नी और बारामती लोकसभा सीट से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा अजित पवार के साथ वोट डाला। https://twitter.com/psamachar1/status/1787690836290846749 सोलापुर, महाराष्ट्र- कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे और सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणिती शिंदे ने अपना वोट डाला। https://twitter.com/psamachar1/status/1787716951332057449 सोलापुर, महाराष्ट्र- कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे और सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणिती शिंदे ने अपना वोट डाला। https://twitter.com/psamachar1/status/1787716951332057449 शिकारीपुरा, शिवमोग्गा (कर्नाटक) - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने अपना वोट डाला। कहा- हम कम से कम 25 लोकसभा सीटें जीतने जा रहे हैं। माहौल बहुत अच्छा है...राघवेंद्र 2.5 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीतेंगे। इसके बारे में कोई संदेह नहीं है। उनके बेटे और मौजूदा सांसद बी.वाई. राघवेंद्र यहां से पार्टी के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने गीता शिवराजकुमार और भाजपा ने के.एस. को मैदान में उतारा है। ईश्वरप्पा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1787688837684072832

छत्तीसगढ़ के भिलाई के 3 पोलिंग बूथ में बदली गई EVM

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लिए 7 लोकसभा सीटों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। अंतिम चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख 1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। छत्तीसगढ़ के भिलाई के सेक्टर- 2 डीएवी स्कूल में बने मतदान केंद्र के बूथ क्रमांक- 75 और सेक्टर- 5 इएमएमएस के 2 बूथ में गड़बड़ी के बाद EVM मशीनें बदली गई हैं। यहां आधे घंटे की देरी से मतदान शुरू हुआ।

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुजरात के अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी साथ में मौजूद रहें। पीएम मोदी ने वोट डालने के बाद कहा- आज तीसरे चरण का मतदान है मैं देशवासियों से विशेष रूप से आग्रह करूंगा कि लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य दान नहीं है। हमारे देश में दान का एक महत्व है। उसी भाव से देशवासी ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करें... आज तीसरे चरण का मतदान है अभी चार दौर आगे भी है। मैं यहीं पर हमेशा मतदान करता हूं और अमित भाई यहां से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं... मैं गुजरात के मतादाताओं को और देश के मतदाताओं का भी ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। https://twitter.com/psamachar1/status/1787675645415129228

MP बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने डाला वोट

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार वीडी शर्मा ने वोट डाला, कहा- लोकतंत्र के महापर्व में मैंने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। मैं सभी से अपील करता हूं कि आप भी अपने मत का उपयोग करें। https://twitter.com/psamachar1/status/1787667688086450495?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1787667688086450495%7Ctwgr%5E24f50a1a2e6afc8fec56e6f63a794d67c897f3d1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpeoplesupdate.com%2Fmp-lok-sabha-election-2024-phase-3-live-voting-percentage-update-bhopal-guna-vidisha-gwalior%2F

अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें – PM मोदी

https://twitter.com/narendramodi/status/1787654754262540591?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1787654754262540591%7Ctwgr%5E29444981486d7303873b6567a972463f573662e0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Felections%2Flok-sabha-election-2024%2Fstory%2Flok-sabha-election-2024-phase-3-voting-live-updates-voter-turnout-percentage-on-93-seats-across-11-satates-and-uts-ntc-1938945-2024-05-07

इन 10 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर

  • अमित शाह, गृह मंत्री (गांधीनगर सीट)
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्डयन मंत्री (गुना सीट)
  • मनसुख मांडविया, स्वास्थ्य मंत्री (पोरबंदर सीट)
  • नारायण राणे, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री (रत्नागिरी सिंधु दुर्ग सीट)
  • एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री, (आगरा सीट)
  • श्रीपद यसो नाइक, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री, (उत्तर गोवा)
  • परषोत्तम रूपाला,केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, (राजकोट सीट)
  • देवुसिंह चौहान, संचार राज्य मंत्री (खेडा सीट)
  • भगवंत खुबा, केंद्रीय राज्य मंत्री (बीदर सीट)
  • प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री (धारवाड़ सीट)

तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग

  • उत्तर प्रदेश – 10
  • गुजरात – 25
  • कर्नाटक – 14
  • महाराष्ट्र – 11
  • मध्‍य प्रदेश – 9
  • असम – 4
  • बिहार – 5
  • छत्तीसगढ़ - 7
  • पश्चिम बंगाल - 4
  • दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली – 1-1 सीट पर मतदान
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts