Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कब मनाई जाएगी लोहड़ी? जानिए इसकी सही तारीख, महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त

कब मनाई जाएगी लोहड़ी?  जानिए इसकी सही तारीख, महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त
धर्म डेस्क। पौष महीना हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। इस में महीने कई सारे  महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं। इसी महीने में सबसे खास लोहड़ी पर्व भी मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व मुख्य तौर पर उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।  हर साल यह पर्व मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। हर साल लोहड़ी 13 जनवरी को मनाई जाती है। लेकिन 2025 में लोहड़ी कब मनाई जाएगी,  शुभ मुहूर्त क्या होगा, जानिए इसका शुभ योग और महत्व।

किस तारीख को मनाई जाएगी लोहड़ी ?

अगर हिंदू पंचांग को देखें तो इसके अनुसार लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। मकर संक्रांति को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का संकेत माना जाता है, जो नई फसल के आगमन और दिन के उजाले के बढ़ने का प्रतीक है। साल 2025 में, लोहड़ी 13 जनवरी को मनाई जाएगी, जबकि मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी।

क्या होगा शूभ मुहूर्त ?

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में सूर्य देव 14 जनवरी को सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। वहीं लोहड़ी 13 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन संक्रांति तिथि सुबह 09 बजकर 03 मिनट पर है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल लोहड़ी के दिन दुर्लभ भद्रावास योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। इस दिन भद्रावास योग शाम 4:26 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि इन योगों में अग्नि देव की पूजा करने से अन्न और धन में वृद्धि होती है। इसके साथ ही इस दिन आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है।

क्या है लोहड़ी का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व ?

लोहड़ी के दिन शाम को लोग अलाव जलाते हैं और उसके चारों ओर इकट्ठा होकर नाच-गाना करते हैं। पंजाबी समुदाय में इस दिन भांगड़ा और गिद्धा नृत्य किया जाता है। लोग जलती हुई आग में रेवड़ी, मूंगफली, खील, गुड़, और गेहूं की बालियां चढ़ाते हैं। यह अग्नि देव को प्रसन्न करने और सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है। लोहड़ी का पर्व परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को मिठाइयां और उपहार देते हैं। खासतौर पर नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशुओं के लिए यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। (नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।)
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts