Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेल में बंद मुस्कान का प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव, रविवार को बिगड़ी थी तबियत, पलट सकता है पूरा केस! 

जेल में बंद मुस्कान का प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव, रविवार को बिगड़ी थी तबियत, पलट सकता है पूरा केस! 
मेरठ में सौरभ हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल करीब 18 दिनों से जेल में बंद है। 5 अप्रैल को अचानक मुस्कान की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसका मेडिकल टेस्ट करवाया गया। जब महिला डॉक्टर ने उसका चेकअप किया तो उसकी प्रेगनेंसी की पुष्टि हुई। दरअसल, मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति  सौरभ की हत्या कर दी थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बता दे कि गिरफ्तारी के बाद भी दोनों का प्राइमरी टेस्ट किया गया था, जिसमें दोनों पूरी तरह स्वस्थ थे। इसके साथ सोमवार को साहिल की नानी भी उससे मिलने जेल में पहुंची थी। 

 मुस्कान को थी जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत

महिला जिला अस्पताल की एक लेडी डॉक्टर हर महीने की 15 तारीख को जेल में रूटीन चेकअप के लिए जाती हैं। अगर कोई विशेष या इमरजेंसी स्थिति होती है, तभी उन्हें बीच में बुलाया जाता है। हाल ही में जेल में बंद दो महिला कैदियों, संगीता और मुस्कान की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने महिला जिला अस्पताल को चिट्ठी भेजकर डॉक्टर को तुरंत भेजने की मांग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्कान को लगातार जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत हो रही थी। इसी को लेकर डॉक्टर को बुलाया गया। वहीं, मेरठ की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता त्यागी का कहना है कि कई बार प्रेग्नेंसी की शुरुआत में या पहले महीने में उसका पता नहीं चलता। आमतौर पर दूसरे या तीसरे महीने में जाकर यह कंफर्म होता है। यह किसी भी महिला के साथ हो सकता है। मुस्कान कितने महीने की प्रेग्नेंट है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

टेस्ट के लिए जेल से बाहर आएगी मुस्कान 

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा- ‘सोमवार को जिला अस्पताल से डॉ. कोमल जिला जेल में पहुंची। मुस्कान सहित 4 और महिला कैदियों की जांच की है। उनको कुछ टेस्ट भी लिखे हैं। मुस्कान के लिए भी कुछ टेस्ट लिखे हैं, जिनको उन्होंने बाहर से कराने के लिए कहा है। जेल में बंदी की निजी जानकारी को हम शेयर नहीं कर सकते, इसलिए वो टेस्ट क्या है ये नहीं बता सकते। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि जेल में बंद दो महिला कैदियों, मुस्कान और संगीता की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई है। डॉ. कोमल द्वारा की गई जांच में दोनों का प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल दोनों महिलाओं को खून की कमी को देखते हुए आयरन और दूसरी जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वे कितने महीने की गर्भवती हैं। इसकी सटीक जानकारी अल्ट्रासाउंड जांच के बाद ही मिल सकेगी।

मुस्कान के प्रेग्नेंट होने से पलट सकता है केस

भारतीय कानून के अनुसार, मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उसको सजा में रियायत मिल सकती है। उसकी जमानत भी आसानी से हो सकती है। वहीं, जेल में उसे विशेष सुविधाओं के साथ रखा जाएगा। ऐसे में केस भी लंबा चल सकता है। उदाहरण के लिए दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट ने ऐसे मामलों में मानवीय आधार पर जमानत दी है। कोर्ट ने ये माना कि जेल में बच्चे को जन्म देना मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। ये भी पढ़ें- भोपाल कलेक्टोरेट में 1 मई से लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम, ऑफलाइन फाइलें होंगी बंद
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts