Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Board Exams :CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन Student बोले-Easy था Maths का पेपर  

CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। 10वीं का पहले दिन Maths का पेपर था। विद्यार्थियों ने बताया कि Maths का पेपर Easy था। पेपर के पहले जैसा डर लग रहा था वैसा 'डरावना' पेपर नहीं था।
CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन Student बोले-Easy था Maths का पेपर  
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षाएं की शुरुआत 17 फरवरी, मंगलवार से हो गई। 10वीं का पहले दिन Maths का पेपर था। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से था, लेकिन पहला पेपर होने और अलग स्कूल में सेंटर होने के कारण करीब एक घंटे पहले  9.30 बजे ही विद्यार्थी पहुंच गए थे। इसके साथ ही सेंटर पर सिटिंग प्लान देखने के लिए विद्यार्थी और उनके परिजन व्यस्त नजर आए। पहला पेपर होने के कारण कई विद्यार्थियों के माता-पिता परीक्षा केंद्र तक पहुंचे थे। इसके अलावा कई स्कूल के क्लास टीचर और सब्जेक्ट टीचर भी अपने विद्यार्थियों को Best Of Luck बोलने के लिए मौजूद दिखे। इस मौके पर कुछ पैरेंट्स भावुक नजर आए। 

    विद्यार्थियों ने कहा-कुछ कठिन नहीं लगा

    हेमा हायर सेकंडरी स्कूल बीएचईएल सेंटर पर पेपर देकर निकली छात्राओं ने कहा कि ईजी पेपर था। एग्जाम शुरू होने से पहले जो डर था वह पेपर देखते ही गायब हो गया। एक छात्रा शांभवी व्यास ने कहा कि-पेपर सरल था, मुझे कोई सवाल करने में कठिनाई नहीं हुई। एक-दो MCQ और एक अन्य प्रश्न के अलावा मुझे पूरा पेपर सरल लगा। कृपा माहेश्वरी ने कहा कि पेपर ईजी था। डर जैसी कोई बात नहीं थी, हमने अपना बेस्ट किया है।

    Uploaded media

     कॉपी चेक करने का टाइम भी मिला

    कुछ छात्राओं ने बताया कि पेपर ज्यादा लंबा नहीं लगा। तीन घंटे का समय पर्याप्त लगा। ईशानी डोंगरे ने बताया कि पेपर सरल था। अन्य क्लासमेट से बात किया तो उनके सेट भी ईजी आए थे। एक अन्य छात्रा आशी ने कहा कि मेरा पेपर अच्छा गया। MCQ में एक-दो प्रश्न में जरूर उलझी लेकिन ओवरऑल पेपर सॉल्व करने में दिक्कत नहीं हुई। हालांकि किसी स्टूडेंट ने कितने नंबर आएंगे नहीं बताया। सभी ने कहा पेपर अच्छा गया, रिजल्ट भी आच्छा आने की उम्मीद करते हैं।

    सुबह चार बजे से भी कोचिंग

    CBSE एग्जाम के पहले दिन मैथ्स के पेपर के लिए टीचर्स ने भी खासी मेहनत की। ऑनलाइन कोचिंग क्लास वाले एक टीचर ने सुबह चार बजे से अपने छात्रों को पढ़ाया। छात्राओं ने बताया कि इससे पहले महा मैराथन के तहत टीचर रात एक-दो बजे तक भी महत्वपूर्ण प्रश्न समझाते रहे। 

    43 लाख से ज्यादा स्टूडेंट दे रहे हैं परीक्षा

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अनुसार इस वर्ष कुल 43,67,870 परीक्षार्थी इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसमें कक्षा 10वीं में 25,08,319 और कक्षा 12वीं में 18,59,551 छात्र परीक्षा देंगे। 10वीं में 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं परीक्षा में बैठेंगी। वहीं, 12वीं में 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं शामिल हो रहे हैं। 10वीं की परीक्षा 83 विषयों में और 12वीं की परीक्षा 120 विषयों में आयोजित की जाएगी। देशभर में 10वीं के लिए 8,075 और 12वीं के लिए 7,574 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts