Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाथरूम में महिला का वीडियो बनाता पकड़ा गया युवक, गेस्ट हाउस का कुक निकला आरोपी, मोबाइल से मिले 10 अश्लील वीडियो 

बाथरूम में महिला का वीडियो बनाता पकड़ा गया युवक, गेस्ट हाउस का कुक निकला आरोपी, मोबाइल से मिले 10 अश्लील वीडियो 
अयोध्या में राम मंदिर के पास एक गेस्ट हाउस में एक युवक को महिला का नहाते समय वीडियो बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। वारदात शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। महिला ने जब बाथरूम की दीवार पर परछाई देखी, तो उसकी नजर ऊपर गई और युवक को मोबाइल से रिकॉर्डिंग करते देखा। महिला ने शोर मचाया और यात्रियों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।

बाथरूम के ऊपरी गैप से बनाता था वीडियो

आरोपी युवक की पहचान सौरभ के रूप में हुई है, जो बहराइच के पयागपुर का निवासी है। वह वहां कुक का काम करता था। गेस्ट हाउस के बाथरूम सभी के लिए कॉमन थे और ऊपर टिनशेड के नीचे हल्का गैप था, जिससे वह चोरी-छिपे वीडियो बना रहा था। आरोपी के मोबाइल से 10 महिलाओं के नहाते वक्त बनाए गए वीडियो बरामद हुए हैं।

गेस्ट हाउस सील करने की तैयारी में प्रशासन

पुलिस ने बताया कि राजा गेस्ट हाउस बिना मान्यता और नक्शा पास कराए चलाया जा रहा था। इसके साथ अयोध्या विकास प्राधिकरण ने गेस्ट हाउस संचालक को नोटिस भेज दिया है। गेस्ट हाउस संचालक का कहना है कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है और CCTV कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इसके साथ पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

इससे पहले गाजियाबाद के मुरादनगर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां मंदिर के चेंजिंग रूम के ऊपर CCTV कैमरा पाया गया था। कैमरे की लाइव फीड मंदिर के महंत के मोबाइल में चल रही थी और DVR से कुछ महिलाओं के कपड़े बदलते हुए क्लिप्स भी बरामद हुए थे। ये भी पढ़ें- युवक ने अपने बर्थडे पर लगाई फांसी, फोन नहीं उठाने पर दोस्तों ने दी पुलिस को जानकारी, सुसाइड नोट भी बरामद
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts