Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

रीवा के अस्पताल में नवजात बच्चे के शव को कुत्तों ने नोचा, बच्ची के शव को वहीं छोड़कर चले गए थे परिजन, मूकदर्शक बने खड़े रहे कर्मचारी

Follow on Google News
रीवा के अस्पताल में नवजात बच्चे के शव को कुत्तों ने नोचा, बच्ची के शव को वहीं छोड़कर चले गए थे परिजन, मूकदर्शक बने खड़े रहे कर्मचारी
रीवा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। संजय गांधी अस्पताल में सोमवार दोपहर एक नवजात बच्ची का शव कुत्तों का शिकार बन गया। यह घटना अस्पताल के सिटी स्कैन सेंटर के पीछे स्थित हॉल में हुई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि परिजन बच्ची के शव को वहीं छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद कुत्तों ने उसे निशाना बनाया। शव के पास कुत्तों का झुंड उसे नोचते हुए पाया गया। इस दौरान कई अस्पताल कर्मचारी मूकदर्शक बने खड़े रहे। मामला मीडिया तक पहुंचने के बाद, अस्पताल कर्मियों ने जल्दबाजी में शव को पॉलीथिन में भरकर हटा दिया।

डिलीवरी के 1 घंटे बाद हो गई थी मां की मौत

इस घटना के सामने आने के बाद संजय गांधी अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल के सीएमओ यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि सिंगरौली के बरिगवा से एक महिला को डिलीवरी के लिए लाया गया था, और बच्ची का जन्म होने के एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई थी। शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया था, और संभावना जताई जा रही है कि कुत्तों द्वारा खाया गया शव उसी बच्ची का था। परिजनों ने शव को क्यों छोड़ दिया, इस पर जांच की जा रही है। अस्पताल परिसर में किसी को भी शव छोड़ने की अनुमति नहीं है। इस घटना में लापरवाही का जिम्मेदार व्यक्ति पहचानने के लिए जांच जारी है, और पुलिस को भी सूचना दी गई है। जांच में दोषी पाए गए व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
icon

Latest Posts