Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में लव जिहाद : सस्ते मोबाइल दिलाने का झांसा देकर करता था लड़कियों से दोस्ती, मिले 100 से ज्यादा नंबर

इंदौर में लव जिहाद : सस्ते मोबाइल दिलाने का झांसा देकर करता था लड़कियों से दोस्ती,  मिले 100 से ज्यादा नंबर
इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ा, जो खुद को सोनू बताकर लड़कियों से दोस्ती करता था। बताया गया कि वह सस्ते मोबाइल देने के बहाने उन्हें कैफे पर बुलाया करता था। इस मामले में उसके साथ मिली एक लड़की को भी थाने लाया गया। लेकिन उसने एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उससे पूछताछ जारी है।

लड़कियों को देता था सस्ते मोबाइल बेचने का लालच 

विश्व हिंदू परिषद के समरसता संयोजक तन्नु शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गणेश नगर के एक कैफे में सोनू मारवाड़ी नामक युवक मौजूद है, और उसके साथ एक कॉलेज छात्रा भी है। सोनू ने लड़की से अपना नाम गलत बताया था। इसके बाद, बजरंग दल के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और सोनू को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना असली नाम सोहेल बताया और यह कहा कि वह मोबाइल खरीदने-बेचने का कारोबार करता है, और लड़कियों को सस्ते मोबाइल देने का लालच देता था।

सोनू के मोबाइल में 100 से अधिक लड़कियों के नंबर

सोनू का मोबाइल चेक करने पर उसमें 100 से अधिक लड़कियों के नंबर पाए गए, साथ ही कई लड़कियों के साथ चैटिंग भी मिली। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। तन्नु शर्मा ने आरोप लगाया कि सोनू लड़कियों को बहन बना कर उन्हें लव जिहाद जैसे मामलों में फंसा रहा था। टीआई राजकुमार यादव ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सोनू का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts