PlayBreaking News

देवास में फ्रिज में महिला की लाश मिलने का मामला, 9 महीने से रखी था शव, लिवइन पार्टनर निकला आरोपी

Follow on Google News
देवास में फ्रिज में महिला की लाश मिलने का मामला, 9 महीने से रखी था शव, लिवइन पार्टनर निकला आरोपी
देवास में फ्रिज में मिली महिला की लाश के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि महिला की हत्या करीब 9 महीने पहले की गई थी। इस हत्या का आरोप उसके लिव-इन पार्टनर संजय पाटीदार पर लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस वारदात को अंजाम 2 लोगों ने दिया है। आरोपी हत्या के बाद शव को फ्रिज में छिपाकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी की है। शुक्रवार दोपहर पड़ोसियों ने घर से उठ रही दुर्गंध की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की और फ्रिज से महिला का शव बरामद किया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थी पुलिस 

सूचना मिलने के बाद बीएनपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी और मकान का दरवाजा खोलकर जांच की। पुलिस ने बताया था कि फ्रिज में एक महिला का शव मिला है। जानकारी के अनुसार, यह मकान इंदौर निवासी धीरेंद्र श्रीवास्तव का है, जिन्होंने जून 2023 में आरोपी संजय पाटीदार को यह मकान किराए पर दिया था। संजय पाटीदार जून 2024 में मकान खाली कर कहीं और चला गया। लेकिन उसने एक स्टडी रूम और मास्टर बेडरूम खाली नहीं किया था। 

मकान में कभी-कभी आता था संजय पाटीदार 

संजय पाटीदार कभी-कभी मकान पर आता जाता रहा था। पड़ोसियों के अनुसार, संजय अकेला ही आता था। अब पुलिस संजय की तलाश कर रही है। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। एफएसएल टीम के आने के बाद शव को फ्रिज से बाहर निकाला जाएगा। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में हर पहलुओं पर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts