Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में शराब दुकान खुलने पर विरोध, सेमरा गेट में अर्थी सजाई, महिलाओं ने पुतला फूंका, छठवें दिन भी प्रदर्शन जारी

भोपाल में शराब दुकान खुलने पर विरोध, सेमरा गेट में अर्थी सजाई, महिलाओं ने पुतला फूंका, छठवें दिन भी प्रदर्शन जारी
भोपाल की सेमरा गेट साईराम कॉलोनी में शराब की दुकान खुलने के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। रविवार को कॉलोनी के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। साथ ही प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर आबकारी विभाग का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन लगातार छठे दिन जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पिछले छह दिनों से धरना दे रहे हैं। लेकिन अब तक कोई अधिकारी सुनवाई के लिए नहीं पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने भी भाग लिया और नारों के साथ पुतले को चप्पल-जूतों से मारा।

मौके पर पहुंची पुलिस लेकिन महिलाओं का विरोध जारी

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर अशोका गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया कि अगर दुकान नहीं हटाई गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने इससे पहले धरना, सुंदरकांड का पाठ और जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

महिलाओं ने कहा- शराबी गंदी हरकतें करते है

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि कई बार नशे में धुत लोग बदतमीजी करते हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को दिक्कत होती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिला। अब महिलाओं ने खुद मोर्चा संभालते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। सेमरा गेट के साथ साथ भोपाल के अन्य जगहों जैसे मालवीय नगर, ऋषि पुरम तिराहा, डीआईजी बंगला, बावड़ियाकलां चौक, पंचशील नगर और बैरागढ़ में भी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts