Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डेमू बीच रास्ते थमी, चालक उतरा नाश्ता लेने! वायरल वीडियो पर रेलवे की जांच शुरू

राऊ के रंगवासा रोड का वायरल वीडियो, समोसे खरीदने के बाद इंजन में लौटा चालक; रेलवे ने शुरू कराई जांच
Follow on Google News
वायरल वीडियो पर रेलवे की जांच शुरू
समोसे खरीद ले जाते लोको पायलट के फ़ोटो

इंदौर। इंदौर-महू रेलखंड पर संचालित डेमू ट्रेन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेन रेलवे ट्रैक पर कुछ देर के लिए खड़ी दिखाई दे रही है, जबकि ट्रेन का चालक (लोको पायलट) इंजन से उतरकर रेलवे लाइन के किनारे स्थित एक दुकान पर पहुंचता है। वहां वह समोसे खरीदता है और फिर वापस इंजन में सवार हो जाता है। चालक के इंजन में लौटते ही ट्रेन आगे के लिए रवाना हो जाती है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन में हलचल मच गई है और मामले की जांच शुरू करा दी गई है।

 

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो राऊ क्षेत्र के रंगवासा रोड का है। स्थानीय रहवासियों का दावा है कि इंदौर-महू डेमू ट्रेन इस स्थान पर अक्सर कुछ मिनटों के लिए रुकती है। उनका आरोप है कि इस दौरान लोको पायलट इंजन से उतरकर पास की दुकान पर नाश्ता या समोसे लेने पहुंचता है। इसके बाद ही ट्रेन आगे बढ़ती है। हालांकि, स्थानीय लोगों के इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 26 करोड़ के बरगा-आलीवारा ओवरब्रिज में दरार, कलेक्टर और सांसद ने रेल मंत्री से जांच की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोगों ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कई लोगों का कहना है कि यदि यात्री ट्रेन को बिना किसी परिचालन कारण के रोका गया है, तो इससे यात्रियों के समय के साथ-साथ रेलवे की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं। वहीं कुछ लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

ये भी पढ़ें: CG NEWS रायपुर की 3D फैक्ट्री में मौत का धमाका: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की जान गई, जांच शुरू

मामले पर रेलवे प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। वीडियो को वरिष्ठ अधिकारियों के पास जांच के लिए भेज दिया गया है और संबंधित अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी गई है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि ट्रेन किस कारण से रुकी थी। यदि ट्रेन का ठहराव किसी तकनीकी कारण, सिग्न

ये भी पढ़ें: बालाघाट में चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू : जहरीली गैस से भरे 50 फीट गहरे कुएं से महिला का शव निकाला

ल या परिचालन संबंधी आवश्यकता के चलते था, तो उसकी भी पुष्टि की जाएगी। वहीं यदि यह पाया जाता है कि लोको पायलट ने बिना किसी अधिकृत कारण के ट्रेन रोकी और निजी कार्य के लिए इंजन से बाहर निकला, तो उसके खिलाफ रेलवे सेवा नियमों के तहत विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts