ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

राहुल गांधी जैसे अपरिपक्व नेता को कांग्रेस जबरन राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुली है : सीएम शिवराज

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मैच्योर नहीं हैं, उनकी मानसिक आयु बच्चों जैसी है, अपरिपक्व हैं। लेकिन इस अपरिपक्व नेता को कांग्रेस वाले जबरन में राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हुए हैं। आश्चर्य की बात है कि राहुल बाबा यह बोल रहे हैं कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं। दुर्भाग्य से सांसद होने का क्या मतलब है…? क्या यह संसद का अपमान नहीं है..? क्या यह संसद में भेजने वाली जनता का अपमान नहीं है..? क्या यह भारत के लोकतंत्र का अपमान नहीं है..?

राहुल गांधी ने लोकतंत्र के पवित्र मंदिर का अपमान किया

सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र के पवित्र मंदिर का अपमान किया है। उन्होंने भारत के संविधान का अपमान किया है। उन्होंने जनता की आस्था और विश्वास पर चोट की है। अजीब नेता हैं यह, जब संसद में बोलना चाहिए तो विदेश भग जाते हैं। कई बार बिना बताए भी गायब हो जाते हैं। वो विदेश में जाकर देश की आलोचना करते हैं। प्रधानमंत्री जी के विरोध में ऐसे अंधे हो गए कि देश का विरोध करते हैं।

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जवाब देना चाहिए

सीएम शिवराज ने राहुल गांधी से पूछा- आप देश के बाहर देश के बारे में जो बातें बोलते हैं क्या वो देशद्रोह की सीमा में नहीं आता..! क्या यह आपकी राष्ट्रभक्ति है..? कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी जैसे नेताओं को जवाब देना चाहिए। क्या वो राहुल गांधी के इन बयानों से सहमत हैं..? क्या मतलब है ऐसे बयानों का, अरे! राहुल गांधी से समझदार तो हमारे बूथ का एक कार्यकर्ता भी होता है। इसलिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे नेता को राष्ट्रीय नेता बनाने की जिद पर कांग्रेस अड़ी हुई है। यह कांग्रेस का दुर्भाग्य तो है ही, लेकिन कांग्रेस के दुर्भाग्य को वह देश का दुर्भाग्य बनाने पर न तुलें।

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button