लद्दाख में बड़ा हादसा, टैंक अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ा, JCO समेत 5 जवान शहीद

Follow on Google News
लद्दाख में बड़ा हादसा, टैंक अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ा, JCO समेत 5 जवान शहीद
लेह। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में बड़ा हादसा हो गया। नदी पार करने के लिए टैंक अभ्यास के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया। इस घटना में JCO समेत पांच जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना के जवानों के साथ ये हादसा चीन के साथ लगने वाली सीमा यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास हुआ है। दौलत बेग ओल्डी कारकोरम रेंज में स्थित है, जहां सेना का बेस मौजूद है।

नदी पार करते समय बढ़ा जलस्तर

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 3 बजे लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में T-72 टैंक को नदी पार कराया जा रहा था। यह रूटीन एक्सरसाइज थी। इस बीच अचानक नदी में सैलाब आ गया, जिसमें सेना के जवान फंस गए। सेना के 5 जवानों के शव बरामद किए गए हैं। इस हादसे में कुछ जवानों के घायल होने की भी सूचना है। जवानों की पहचान रिसालदार एमआर के रेड्डी, दफादार भूपेंद्र नेगी, लांस दफादार अकदुम तैयबम, हवलदार ए खान और नागराज पी के रूप में हुई है।

रक्षा मंत्री ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स' पर पोस्ट के जरिये शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा- लद्दाख में एक टैंक को नदी पार कराते समय हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में भारतीय सेना के हमारे पांच बहादुर जवानों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। हम अपने वीर जवानों द्वारा देश के लिए की गई अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ खड़ा है। ये भी पढ़ें- मुंबई-नागपुर हाईवे पर हादसा, दो कारों की टक्कर में 7 की मौत, 4 घायल ये भी पढ़ें- नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मपुरी श्रीनिवास, 76 साल की उम्र में ली अंतिस सांस
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts