Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कुवैत के मंगाफ शहर की एक इमारत में लगी भीषण आग, 49 की मौत, मृतकों में 45 भारतीय शामिल, 35 से ज्यादा घायल

कुवैत के मंगाफ शहर की एक इमारत में लगी भीषण आग, 49 की मौत, मृतकों में 45 भारतीय शामिल, 35 से ज्यादा घायल
दुबई। कुवैत के मंगाफ शहर की एक इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में 49 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सबसे ज्यादा 45 भारतीय शामिल हैं। इनमें 23 केरल के रहने वाले थे। वहीं, 35 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से इलाके में हाहाकार मच गया है। चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है।

बिल्डिंग में 160 से ज्यादा लोग रहते थे

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत के समयानुसार ये हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगाफ क्षेत्र में स्थित छह मंजिला इमारत के रसोईघर में आग लगी। बिल्डिंग में करीब 160 से ज्यादा लोग रहते थे, जो एक ही कंपनी के कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि वहां रहने वाले कई कर्मचारी भारतीय थे। देखें बिल्डिंग में आग लगने का VIDEO - https://x.com/psamachar1/status/1800846415125786866

भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर किया जारी

कुवैत में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा- आज भारतीय श्रमिकों से जुड़ी दुखद आग दुर्घटना के संबंध में दूतावास ने एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ें। दूतावास हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कुवैत की कुल जनसंख्या में भारतीय 21% (10 लाख) और कार्यबल में 30%  (लगभग 9 लाख) हैं।

विदेश मंत्री ने जताया दुख

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा- कुवैत सिटी में आग लगने की घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। खबर है कि 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे राजदूत मौके पर गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा- इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित लोगों को पूरी सहायता प्रदान करेगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने तय किया है कि भारत के विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत जाएंगे।

कुवैत के गृह मंत्री ने दिए सख्त आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुवैत के गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने पुलिस को मंगाफ इमारत के मालिक, इमारत के चौकीदार और श्रमिकों के लिए जिम्मेदार कंपनी के मालिक को घटनास्थल पर आपराधिक साक्ष्य कर्मियों की जांच पूरी होने तक गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। घटनास्थल का दौरा करने के बाद मंत्री ने एक बयान में कहा- आज जो कुछ हुआ वह कंपनी और बिल्डिंग मालिकों के लालच का परिणाम है। ये भी पढ़ें- हरदोई में भीषण हादसा : झोपड़ी पर पलटा बालू लदा ट्रक, परिवार के 8 लोगों की मौत; घर में जिंदा बची सिर्फ एक बच्ची
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts