PlayBreaking News

कुवैत एयरपोर्ट अटैक का दर्द : अहमदाबाद लाया जा रहा उज्जैन के मंजूर अहमद का शव, कल हो सकता है अंतिम संस्कार

कुवैत एयरपोर्ट पर हुए हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत के बाद पूरा परिवार शोक में है। मंजूर अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। वे तीनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। मंजूर अहमद का शव अहमदाबाद लाया जा रहा है, जहां से सड़क मार्ग से उज्जैन लाया जाएगा। परिवार ने अहमद के पार्थिव शरीर उज्जैन लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है।
Follow on Google News
अहमदाबाद लाया जा रहा उज्जैन के मंजूर अहमद का शव, कल हो सकता है अंतिम संस्कार
मंजूर अहमद

उज्जैन/भोपाल। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में जान गंवाने वाले उज्जैन निवासी मंजूर अहमद का पार्थिव शरीर पहले अहमदाबाद लाया जा रहा है। इसके बाद सड़क मार्ग से उसे उज्जैन पहुंचाया जाएगा। अहमद के परिवार ने मध्य प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, ताकि शव को सम्मानपूर्वक उज्जैन लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके। इस दुखद घटना के बाद परिवार और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

भांजी की शादी में शामिल होने लौट रहे थे मंजूर

जानकारी के मुताबिक मंजूर अहमद अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए भारत लौट रहे थे। परिवार के लोग उनकी अगवानी और शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इसी बीच उनकी मौत की खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case: जेल पहुंचते ही बदली तस्वीर! जेल में आरोपी मां-बेटे को अलग व्यवस्था, VIP ट्रीटमेंट के आरोप

तीन दशक से कुवैत में कर रहे थे टेलरिंग का काम

मंजूर अहमद पिछले करीब 30 वर्षों से कुवैत में रहकर टेलरिंग का काम कर रहे थे। मेहनत और संघर्ष के दम पर उन्होंने अपने परिवार का पालन-पोषण किया। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। विदेश में रहने के बावजूद उनका अपने शहर उज्जैन से गहरा जुड़ाव था और वे समय-समय पर यहां आते रहते थे।

संघर्षों से भरा रहा मंजूर अहमद का जीवन

परिजनों के अनुसार मंजूर अहमद ने जीवनभर कठिन परिस्थितियों का सामना किया। महाकालेश्वर मंदिर विस्तार परियोजना के दौरान उनका पुराना मकान भी प्रभावित हुआ था। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत से राज रॉयल कॉलोनी में नया घर बनाया और परिवार को बेहतर जीवन देने की कोशिश की। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत : सरकारी डाक लेकर निकला था आरक्षक, 48 घंटे बाद मिला शव; हत्या या हादसा?

भारतीय दूतावास कर रहा पार्थिव शरीर भेजने की प्रक्रिया

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने मंजूर अहमद के पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दूतावास की सहायता से शव को हवाई मार्ग से अहमदाबाद लाया जा रहा है। इसके बाद उज्जैन तक पहुंचाने की व्यवस्था परिवार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

सरकार और प्रशासन से लगाई सहायता की गुहार

मृतक के परिजनों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से एंबुलेंस सहित आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे स्वयं इस व्यवस्था का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। परिवार चाहता है कि मंजूर अहमद का अंतिम संस्कार पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनके गृह नगर उज्जैन में किया जाए।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक की कार में लगी आग : सिवनी में सड़क पर अचानक आई गाय, अनियंत्रित होकर स्कूल की बाउंड्री से टकरा गई गाड़ी; सभी सुरक्षित

कुवैत एयरपोर्ट पर हुआ था ड्रोन अटैक

कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी। घटना के दौरान एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया। कई उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा। इसी घटना की चपेट में आने से भारत के उज्जैन के मूल निवासी मंजूर अहमद की दुखद मौत हो गई।

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts