People's Update
Sunday, March 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    रियाद पर दागी गई 3 मिसाइल, 1 इंटरसेप्ट, 2 सुनसान इलाके में गिरीं
    LPG कार्गो शिप ‘पिक्सिस पायनियर’ टेक्सास से न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंचा
    यूएई तट के पास कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया गया: UK
    अफग़ानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप
    परमाणु-शक्ति से लैस रॉयल नेवी की पनडुब्बी HMS Anson अरब सागर में पहुंची: ब्रिटिश मीडिया
    इजरायल: राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ईरानी मिसाइल हमले वाली जगह पहुंचे
    ताजा खबर

    जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी हमला : 1 जवान शहीद, मेजर समेत 4 जवान घायल; एक आतंकी ढेर

    Publish Date: 27 Jul 2024, 10:53 AM (IST)Updated On: 27 Jul 2024, 11:04 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर में अचानक आतंकी हमले बढ़ गए हैं। कुपवाड़ा में शनिवार (27 जुलाई) सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। हमले में मेजर समेत 4 जवान घायल हैं, सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकी को ढेर कर दिया। इसके पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम के SSG कमांडो होने का संदेह है। मुठभेड़ माछिल सेक्टर के पास जंगल एरिया में हुई। इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

    पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की मिली थी सूचना

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों को कमकारी इलाके में पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, तभी आंतकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद आतंकियों के जंगल में भागने की आशंका है, ऐसे में अतिरिक्त जवानों को जंगल में भेजकर तलाशी की जा रही है।

    पाकिस्तान की तरफ से हुआ BAT अटैक

    सुरक्षाबलों को कुपवाड़ा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। यहां पिछले कई दिनों से सेना एंटी टेरर ऑपरेशन चला रही है। इसे पाकिस्तान की तरफ से किया गया एक BAT अटैक माना जा रहा है। BAT का मतलब होता है- बॉर्डर एक्शन टीम, जिसमें पाकिस्तानी सेना के कमांडो और आतंकी शामिल होते हैं। ये लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LoC) पर घुसपैठ करते हैं। हमले में शामिल BAT टीम में पाकिस्तान सेना के नियमित जवान शामिल होते हैं, जिसमें उनके SSG कमांडो भी शामिल हैं, जो आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर काम करते हैं।  

    24 जुलाई को हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद

    इससे पहले 24 जुलाई को कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया था और एक जवान घायल हो गया था। हमले में घायल नॉन कमीशंड ऑफिसर दिलावर सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान 25 जुलाई को मौत हो गई थी। मंगलवार (23 जुलाई) को पुंछ में एनकाउंटर हुआ था, जिसमें लांस नायक सुभाष कुमार शहीद हुए थे। जुलाई 2024 में अब तक जम्मू-कश्मीर में 9 बड़े आतंकी हमले हुए हैं। इनमें कुल 13 जवान शहीद हुए, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने 12 आतंकियों को मारा गिराया।

    कठुआ में 5 जवान हुए थे शहीद

    जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सोमवार (8 जुलाई) को सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। गोलीबारी में पांच जवान शहीद हो गए, जबकि 5 जवान घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि हमला एडवांस हथियारों से लैस 3 आतंकियों ने किया था, जो हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ करके आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले के लिए एक लोकल गाइड ने भी आतंकियों की मदद की थी।

    पिछले एक महीने में हुए आतंकी हमले

    9 जून, रियासी में बस पर हमला : कटरा के रियासी इलाके में तीर्थयात्रियों को माता वैष्णो देवी मंदिर लेकर जा रही 53 सीटर बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। जिससे बस खाई में गिर गई थी, हमले में एक नाबालिग समेत 9 लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए थे। बस में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के तीर्थयात्री सवार थे। 11 जून, कठुआ में एक जवान शहीद : जम्मू कश्मीर के कठुआ के एक गांव में आतंकी घुस आए थे। इसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। आतंकियों ने जिले के हीरानगर सेक्टर के सैदा सुखल गांव पर हमला किया था। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ था। 12 जून, डोडा में एक आतंकी ढेर : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना के अस्थायी ऑपरेटिंग बेस पर आतंकियों ने गोलीबारी कर दी थी। इस दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए थे, जबति एक आतंकी को ढेर कर दिया गया था। इसके साथ ही एक नागरिक घायल भी हो गया था। रियासी और कठुआ के बाद जम्मू इलाके में यह तीन दिनों में तीसरा आतंकी हमला था। 6 जुलाई, कुलगाम में 2 जवान शहीद : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के दो गावों में 6 जुलाई को हुए एनकाउंटर में 2 जवान शहीद हो गए थे। इनमें से एक एनकाउंटर कुलगाम के चिनिगाम में, जबकि दूसरा मोदरगाम गांव में हुआ था। गोलीबारी में लांस नायक प्रदीप नैन (पैरा कमांडो) और आरआर के हवलदार राज कुमार शहीद हुए थे। 7 जुलाई, राजौरी में सेना के शिविर पर हमला : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना के शिविर पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें आर्मी का एक जवान घायल हो गया था। आतंकियों ने सेना के शिविर पर गोलीबारी की थी। इस दौरान तैनात जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सेना का जवान घायल हो गया था। हालांकि, आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे। 8 जुलाई, कठुआ में सेना की गाड़ी पर हमला : जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने आतंकी हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों ने शाम के समय सेना के वाहन पर हमला किया था। इस दौरान उन्होंने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड भी फेंका था और अंधाधुंध फायरिंग की थी। 10 जुलाई, नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश : राजौरी के नौशेरा सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। संदिग्ध आतंकियों के एक ग्रुप ने रात के समय भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें उलटेपांव भागना पड़ा था। 16 जुलाई, नौशेरा में फिर हुआ हमला : 10 जुलाई को नौशेरा में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम होने के बाद 16 जुलाई को आतंकियों ने फिर हमला किया। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 4 जवान शहीद हो गए और एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई। 18 जुलाई, कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन इलाके में सेना ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को मार गिराया था। यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान आतंकियों-सेना के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। 23 जुलाई, बट्टल सेक्टर में मुठभेड़ : पुंछ में LOC के पास बट्टल सेक्टर में सुबह करीब 3 बजे आर्मी-आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई थी। इसमें लांस नायक सुभाष कुमार घायल हो गए थे, उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। 24 जुलाई, कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में मुठभेड़ :  इस एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया था और एक जवान घायल हो गया था। हमले में घायल नॉन कमीशंड ऑफिसर दिलावर सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान 25 जुलाई को मौत हो गई थी। 27 जुलाई, कुपवाड़ा में मुठभेड़ : मुठभेड़ माछिल सेक्टर के पास जंगल एरिया में हुई। कमकारी इलाके में पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने पर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, तभी आंतकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया गया, जबकि एक जवान शहीद हो गया और मेजर समेत 4 जवान घायल हो गए। ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : कठुआ से जैश-ए-मोहम्मद के 2 मददगार गिरफ्तार, 8 जुलाई के आतंकी हमले में थे शामिल

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    अमेरिका से LPG की सप्लाई ने टाला बड़ा ऊर्जा संकट

    महाजंग के बीच भारत की स्मार्ट रणनीति :अमेरिका से LPG की सप्लाई ने टाला बड़ा ऊर्जा संकट

    दो अग्निकांड, दो उद्योगपति, एक जैसी त्रासदी — “मानो या ना मानो”

    टी-प्वाइंट पर फिर हादसा: दो अग्निकांड, दो उद्योगपति, एक जैसी त्रासदी — “मानो या ना मानो”

    कौन करेगा अपने प्यार का इजहार और किसे मिलेगा प्यार में धोखा

    Aaj Ka Rashifal 22 March 2026:कौन करेगा अपने प्यार का इजहार और किसे मिलेगा प्यार में धोखा

    नवरात्र-हनुमान जयंती और रामनवमी के भंडारों पर ईंधन का संकट, कहीं लकड़ी कोयले का जुगाड़, तो कहीं कम हो गई भक्तों की संख्या

    युद्ध का असर :नवरात्र-हनुमान जयंती और रामनवमी के भंडारों पर ईंधन का संकट, कहीं लकड़ी कोयले का जुगाड़, तो कहीं कम हो गई भक्तों की संख्या

    ट्रीटमेंट प्लांट फेल! साफ पानी में घुला है माइक्रो प्लास्टिक का जहर, आईसीएमआर की स्टडी में खुलासा

    भोपाल :ट्रीटमेंट प्लांट फेल! साफ पानी में घुला है माइक्रो प्लास्टिक का जहर, आईसीएमआर की स्टडी में खुलासा

    तीन महीने देखेगी पति का व्यवहार तब लेगी निर्णय, बहू को लाने दिया था आवेदन

    सास की गारंटी के बाद ससुराल लौटी बहू :तीन महीने देखेगी पति का व्यवहार तब लेगी निर्णय, बहू को लाने दिया था आवेदन

    बंद लिफ्टों पर भड़के प्रभारी मंत्री, तुरंत ठीक कराने का प्रबंधन को दिया निर्देश, मरीजों से जाना हाल

    ग्वालियर: बंद लिफ्टों पर भड़के प्रभारी मंत्री, तुरंत ठीक कराने का प्रबंधन को दिया निर्देश, मरीजों से जाना हाल

    ओवरटेक कर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गैराज संचालक घायल

    ग्वालियर :ओवरटेक कर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गैराज संचालक घायल

    प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में अ​धिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

    ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का होगा त्वरित सर्वे :प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में अ​धिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

    नहीं हुए मृतक मनोज के परिजनों के बयान, केमिकल और प्लास्टिक सामान रखे जाने को लेकर भी करेंगे पूछताछ

    इंदौर :नहीं हुए मृतक मनोज के परिजनों के बयान, केमिकल और प्लास्टिक सामान रखे जाने को लेकर भी करेंगे पूछताछ

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....