Kuno National Park : कूनो में फिर गूंजी किलकारी... मादा चीता ज्वाला ने 3 शावकों को दिया जन्म

श्योपुर। कूनो में एक बार फिर किलकारियां गूंजी... श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी मिली है। मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। बता दें कि ज्वाला चीता नामीबिया से लाई गई थी। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी है।
कूनो के नए शावक! - केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- कूनो के नए शावक! ज्वाला नामक नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। यह नामीबियाई चीता आशा द्वारा अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद आया है। देश भर के सभी वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत का वन्य जीवन फले-फूले...











