जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद; राजौरी में सेना कैंप पर हमला

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में भारतीय सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। रविवार को लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है। कल से चल रहे ऑपरेशन में 4 आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के 2 जवान भी शहीद हो गए। मुदरघम में दो-तीन आतंकियों और चिनिगाम फ्रिसल में एक और आतंकी के छिपे होने की संभावना है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में आतंकियों ने रविवार सुबह एक सेना कैंप पर हमला कर दिया। इसमें एक जवान घायल हो गया।
ठभेड़ स्थल का ड्रोन फुटेज। 4 आतंकियों के शव पड़े।[/caption]
चिनिगाम गांव में मठभेड़ जारी
रविवार सुबह से ही कुलगाम जिले के फ्रिसल चिनिगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। दूसरी तरफ कुलगाम के दोनों मुठभेड़ स्थलों मुदरघम और चिनिगाम में तलाशी अभियान फिर से शुरू हो गया है। सुरक्षा बलों का मानना है कि मुठभेड़ में कई और आतंकी मारे गए हैं, जिनके शव मलबे में हैं, उनकी तलाशी की जा रही है। इस इलाके में सुबह से कोई गोलीबारी नहीं हुई है, लेकिन कुलगाम के चिनिगाम गांव में सैनिकों और आतंकियों के बीच मठभेड़ जारी है। [caption id="attachment_124814" align="aligncenter" width="512"]
ठभेड़ स्थल का ड्रोन फुटेज। 4 आतंकियों के शव पड़े।[/caption]












