Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जानिए भारत-पाकिस्तान में कौन कितना ताकतवर? पहलगाम हमले के बाद तेज हो गई बदले की मांग...

जानिए भारत-पाकिस्तान में कौन कितना ताकतवर? पहलगाम हमले के बाद तेज हो गई बदले की मांग...
नई दिल्लीपहलगाम नरसंहार में 26 मासूम पर्यटकों की नृशंस हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में भारी तनाव पैदा हो गया है। देशभर में बदले की मांग जोर पकड़ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत और पाकिस्तान में आखिर कौन कितना ताकतवर है...

भारत की सेना पाकिस्तान से आगे

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार  भारत को दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सैन्य शक्ति बताया गया है, जबकि पाकिस्तान इस सूची में 12वें पायदान पर है। भारतीय सेना के पास करीब 14 लाख सक्रिय सैनिक और 11.5 लाख रिजर्व फोर्स है, जबकि पाकिस्तान के पास कुल 6.5 लाख सक्रिय और 5.5 लाख रिजर्व सैनिक हैं।

रक्षा बजट में भी भारी अंतर

भारत का रक्षा बजट 2025-26 में 6.81 लाख करोड़ रुपए है, जो पाकिस्तान की आर्थिक हालत के मुकाबले कहीं अधिक है। पाकिस्तान को अपनी सेना को संचालित रखने के लिए भी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।  पाकिस्तान के पास टैंक चलाने तक के लिए तेल नहीं हैं।

पाकिस्तान के पास एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं

भारत के पास 4200 से अधिक टैंक, 4000 तोपें, डेढ़ लाख आर्मर्ड पर्सनल कैरियर, और 513 फाइटर जेट हैं। वायुसेना में राफेल, सुखोई और मिराज जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान शामिल हैं। भारतीय नौसेना के पास 300 युद्धपोत, 18 पनडुब्बियां और दो एयरक्राफ्ट कैरियर हैं, जबकि पाकिस्तान के पास केवल 121 युद्धपोत और कोई एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है।

न्यूक्लियर डोमेन में भी भारत आगे

भारत अब पाकिस्तान से न्यूक्लियर डोमेन में भी आगे निकल गया है। SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास 172 और पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं। भारत के पास जल, थल और आकाश से परमाणु हमला करने की क्षमता है, जो न्यूक्लियर-ट्रायड के रूप में उसे वैश्विक सामरिक बढ़त देता है। ये भी पढ़ें- पहलगाम हमले के बाद भारत सख्त, पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts