Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वेंकटेश और सुनील की शानदार पारियों से केकेआर ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया

आईपीएल : कोलकाता ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा
वेंकटेश और सुनील की शानदार पारियों से केकेआर ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया
बेंगलुरू। वेंकटेश अय्यर की 50 रन और सुनील नरेन की 47 रनों की शानदार पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)2024 के 10वें मुकाबले में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हरा दिया है। कोलकाता की यह दूसरी जीत है। वहीं, बेंगलुरु की तीन मैचों में दूसरी बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। टीम के लिए विराट कोहली ने 59 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। वहीं, जवाबी पारी खेलने उतरी कोलकाता ने 16.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। कोलकाता के लिए फिल सॉल्ट ने 30 रन, सुनील नरेन 47 रन , वेंकटेश अय्यर 50 रन , श्रेयस अय्यर 39* रन और रिंकू सिंह ने 5* रन बनाए। बेंगलुरू के लिए यश दयाल, मयंक डागर और विजय कुमार वैशाख ने 1-1 विकेट लिए।

विराट कोहली और गौतम गंभीर मिले गले

विराट कोहली और गौतम गंभीर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर गले मिलते नजर आए। आरसीबी की पारी के दौरान दूसरे टाइम आउट में ऐसा हुआ। विराट कोहली क्रीज पर नाबाद थे। टाइम आउट में गंभीर भी अपने खिलाड़ियों से बात करने आए। इस दौरान विराट कोहली और गंभीर एक दूसरे के पास गए और गले मिले। इस दौरान थोड़ी देर के लिए दोनों खिलाड़ियों के बीच बात भी हुई।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts